एक्सप्लोरर

Bihar News: पटना में दुकान के अंदर युवक ने दोस्त को मारी गोली, दुकानदार ने घसीटते हुए घायल को किया बाहर

Murder In Patna: पटना में दशहरा की भीड़-भाड़ में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Youth Shot Dead His Friend In Patna: राजधानी पटना में गुरुवार (10 अक्टूबर) को दशहरा के मौके पर एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां तीन दोस्त एक साथ दुकान में कपड़े खरीदने गए. इसी बीच दुकान में ही कुछ बात हुई और एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी और फरार हो गया. उससे भी ज्यादा मानवता को शर्मसार कर देने वाली बात तब हुई, जब युवक गोली लगने के बाद दुकान में गिर कर तड़पने लगा और उसे अस्पताल भेजने के बजाए दुकानदार ने घायल को बेरहमी से घसीटते हुए सड़क पर ला कर छोड़ दिया. यह पूरा दृश्य पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया.

भीड़ भाड़ में दिया घटना को अंजाम

मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के सिलमी मुरारपुर इलाके का है, जहां आज शाम करीब 4:45 में एक युवक ने दशहरा की भीड़ भाड़ में अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. ये पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वहीं हत्या की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस ने मृतक की पहचान 19 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में की है.

त्योहार में पुलिस की मुस्तैदी की खुली पोल 

इस घटना ने दुर्गा पूजा त्योहार में पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोल कर रख दी है. मालसलामी थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि तीन दोस्त (शिवा वस्त्रालय) कपड़े की दुकान में कपड़ा खरीदने आए थे और किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए. उसी में एक दोस्त ने अपने साथी की गोली मार कर हत्या कर दी. वहीं हत्या के बाद दोनों हत्यारे मौके से भाग निकले हैं. फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है. वहीं कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पटना सिटी डीएसपी 2 गौरव कुमार ने कहा है कि इस मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल को बरामद कर लिया गया है. दो घंटे में बड़ी सफलता मिली है एक और युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. प्रथम दृष्टया में यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: हद हो गई! आरा में 9 महीने के मासूम की हत्या, मार के शव को झाड़ी में फेंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget