एक्सप्लोरर

Motihari News: मोतिहारी में मामूली विवाद में चली गोली, एक युवक की मौत, ग्रामीणों ने दुकान में लगाई आग

Firing In Motihari: मोतिहारी में मामूली विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Young Man Murder In Motihari: मोतिहारी शहर से सटे बंजरिया थाना क्षेत्र में सोमवार (22 जुलाई) को एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपी के दुकान में ग्रामीणों ने आग लगा दी और उसके करीबी के घर में तोड़फोड़ की गई. घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है. घटना की सूचना पर बंजरिया थाना समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया.

साइड देने को लेकर हुआ था विवाद 

घटनास्थल पर वरीय पुलिस पदाधिकारी ने पहुंचकर घटना में आगे की कार्रवाई करने का निर्देश बंजरिया थाना को दिया.  मिली जानकारी के अनुसार जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र चैलाहा टाल में दुकानदार राजेन्द्र साह अपनी दुकान के पास कई लोगों के साथ खड़े थे. उसी रास्ते से एक बाइक सवार युवक जा रहा था. साइड देने को लेकर दुकानदार और बाइक सवार से विवाद हो गया.

झगड़ा छुड़ाने के लिए गांव के कई लोग भी पहुंचे, उसके बाद युवक और दुकानदार दोनों को समझा बुझा कर झगड़ा छुड़ा दिया गया और मामला शांत हो गया. सभी अपने-अपने घर लौटने लगे, इसी बीच दुकानदार राजेन्द्र साह के पुत्र अजय साह ने पीछे से गोली चला दी. इस घटना में नरेश सहनी को गोली लगी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद दुकानदार घर और दुकान छोड़ कर फरार हो गया.

वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान में आग लगा दी, साथ ही दुकानदार के करीबी वशिष्ट नारायण के घर मे तोड़फोड़ की. सूचना मिलने पर बंजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वशिष्ट नारायण के परिजनों को घर से सुरक्षित निकाल कर थाने पहुंचाया. 

मामले में थानाध्यक्ष का क्या है कहना?

घटना के बारे में बंजरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंच कर युवक की मौत से आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया और वशिष्ट नारायण के परिजनों को सुरक्षित किया गया है. शव को कब्जे में लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Weather Forecast: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? किन जिलों में होगी बारिश? देखें IMD की ताजा रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget