एक्सप्लोरर

बिहार: शादी का झांसा देकर 2 साल से युवती का यौन शोषण कर रहा युवक, पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज कराया मामला

पीड़िता का आरोप है कि उसके गांव का ही ताहिर नाम का युवक करीब 2 वर्ष से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोष कर रहा था. पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी करने के लिए लड़के पर दबाव बनाया तो लड़के ने शादी से इनकार कर दिया.

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद से शुक्रवार को शादी का झांसा देकर युवक द्वारा 2 साल से युवती का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़िता पिछले दो महीने से न्याय के लिए महिला थाने के चक्कर काट रही थी, लेकिन महिला थाना की पुलिस पीड़िता के गुहार की अनदेखी कर उसे दूसरे जिला का मामला बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही थी.

थक हार कर पीड़िता ने मीडिया का सहारा लिया तब जाकर महिला थाना की पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच प्रारंभ की. महिला थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंची युवती जहानाबाद के टेहटा ओपी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है.

पीड़िता का आरोप है कि उसके गांव का ही ताहिर नाम का युवक करीब 2 वर्ष से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोष कर रहा था. पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी करने के लिए लड़के पर दबाव बनाया तो लड़के ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद करीब दो महीने पहले उसने महिला थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई थी. लेकिन, महिला थाना की पुलिस ने इस मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की.

ऐसे में उसने थक हार कर एसपी और डीआईजी के पास लिखित आवेदन दी. इस बाबत महिला थाना अध्यक्ष अलका सोनी ने बताया कि लड़की द्वारा बताया गया था कि उसके गांव का ही ताहिर नामक युवक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था. उसने बताया था कि घटनास्थल राजगीर है. नतीजतन प्राथमिकी वहीं दर्ज होगी. अब युवती द्वारा जहानाबाद में ही प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा जा रहा है. इसी को लेकर युवती से आवेदन लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना…
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget