एक्सप्लोरर

Bihar Crime: 'वो जिंदा मिला ना ही मुर्दा...', पटना में बर्थडे पार्टी से लौट रहा युवक रास्ते से गायब, सनसनीखेज वीडियो आया सामने

Young Man Missing: पटना का विशाल कुमार अपने मित्र ललित कुमार के साथ दानापुर के मुस्तफापुर में एक बर्थडे पार्टी में गया था. इस पार्टी से वो अब तक नहीं लौटा है.

पटना के खगौल में मंगलवार की रात एक युवक को बर्थडे पार्टी में जाना भारी पड़ गया. ये पार्टी उसके लिए आफत बन कर आई थी. घर वालों को अब तक ना वो जिंदा मिला है ना ही मुर्दा, लेकिन घटना का सनसनीखेज वीडियो बुधवार को सामने आया है. 

मुस्तफापुर से लौट रहा था युवक

वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्थडे पार्टी के बाद जब वह मुस्तफापुर से लौट रहा था, इसी दौरान राकेश उर्फ सिपाही, बसंती, गुल्लू समेत लगभग 10 लड़कों ने घेर कर उसकी जमकर पिटाई की. उसका मोबाइल भी तोड़ दिया. यहां तक की उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से कुछ युवक उसकी बॉडी को उठाने की कोशिश कर रहे हैं फिर उसे उठाकर वो लोग अपनी मोटरसाइकिल पर ले गए और गायब कर दिया. अब तो ना वह जिंदा मिल रहा है ना ही मुर्दा. ऐसे में एक तरफ पुलिस खोज रही है, दूसरी तरफ कोथवां गांव के ग्रामीण खोज रहे हैं. ताकि वह जिंदा या मुर्दा मिल सके.

इस मारपीट की घटना में शामिल दो युवक को खगौल पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है, जिसकी लोग पिटाई कर रहे थे. बताया जाता है कि घटना बीते रात की है. कोथवां का रहने वाले विशाल कुमार अपने मित्र ललित कुमार के साथ मुस्तफापुर में एक बर्थडे पार्टी में गया था, वहां कुछ लड़कों से उसकी लड़ाई हुई और यह लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दल्लू चक आते-आते उसे घेर कर कुछ युवकों ने पीट कर अधमरा कर दिया.

पुलिस बॉडी की कर रही तलाश

अब ऐसे में लोग भी सोच रहे हैं कि उसकी मौत हुई या वह जिंदा है. पुलिस उसकी बॉडी की तलाश कर रही है. विशाल की मां और भाई का कहना है कि वह मंगलवार की शाम 7 बजे घर से बर्थडे पार्टी में जाने के लिए निकला था. 10:30 बजे रात तक जब हमने फोन किया तो अपने आप को दल्लू चक में बताया और 10 मिनट में आने की बात कही, लेकिन उसके बाद वह लौट कर नहीं आया. रात में एक बजे उनलोगों ने पुलिस को सूचना दी. कई थानों की पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Elections: राजनीतिक उलटफेरों की जमीन नौतन विधानसभा, यहां लगभग हर चुनाव में बदलते हैं समीकरण

Input By : अभय राज , दानापुर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget