एक्सप्लोरर

बिहार: विधानसभा चुनाव में पिछले तीन चुनाव की परंपरा रहेगी या टूटेगी?

वर्ष 2005 अक्टूबर का चुनाव हो या 2010 या फिर 2015 का यही परंपरा तीनों चुनाव में दिखी ऐसे में इस बार का चुनाव परिणाम कैसा होगा इस पर सबकी नजरें टिकी है

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पिछले तीन चुनावों में किसी एक गठबंधन को ही पूर्ण बहुमत मिलता रहा है, चाहे वह एनडीए हो या महागठबंधन जिसकी भी जीत हुई उसकी पूर्ण बहुमत से सरकार बनी. वर्ष 2005 अक्टूबर का चुनाव हो या 2010 या फिर 2015 का यही परंपरा तीनों चुनाव में दिखी ऐसे में इस बार का चुनाव परिणाम कैसा होगा इस पर सबकी नजरें टिकी है हालांकि इसका खुलासा तो 10 नवंबर को हीं होगा.

साल 2005 में बिहार विधान सभा का दो बार हुआ था चुनाव

विधान सभा के साल 2005 के चुनाव की बात करें तो 2005 में दो बार चुनाव हुए, 2005 फरवरी में हुए चुनाव में किसी भी गठबंधन या दल को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हो सकी थी जिसका परिणाम यह हुआ कि सरकार का गठन नहीं हो सका और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगानी पड़ी. वही 7 महीने के अंदर ही 2005 में अक्टूबर-नवंबर में फिर से चुनाव हुआ. 2005 अक्टूबर में हुए चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिली, एनडीए को 143 सीट मिली जबकि बहुमत के लिए 122 की जरूरत थी. इनमें जेडीयू को 88 और बीजेपी को 55 सीटें थी. साल 2010 के चुनाव में भी एनडीए की जीत हुई और इस बार एनडीए के खाते में 206 सीटें आईं और उन्हें जीत हासिल हुई इसमें जेडीयू के खाते में 115 सीटें आईं वहीं बीजेपी के खाते में 91 सीट आईं थी.

2015 में महा गठबंधन को बहुमत मिली थी

बिहार विधान सभा के साल 2015 के चुनाव में एनडीए की जगह जनता ने महागठबंधन को पूर्ण बहुमत दिया. महागठबंधन को 178 सीटें मिली. महागठबंधन के तहत आरजेडी के 80 जेडीयू के 71 और कांग्रेस के 27 प्रत्याशियों ने जीत इस चुनाव में जीत का परचम लहराया था.और महागठबंधन की सरकार बनी थी. जो बाद में टूट गई और फिर से सत्ता में एनडीए के कॉम्बिनेशन से सरकार का गठन हो गया जो वर्तमान में चल रहा है. अब जब साल 2020 का चुनाव चल रहा है और ऐसे में 10 नवंबर को इसका खुलासा होगा कि जनता किस के सर पर ताज पहनाती है इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हैं तमाम राजनैतिक दल अपने-अपने दावे और तर्क दिए हैं पर मतदाता अपना पत्ता नहीं खोल रहे हैं मतदाता अपना मत चुपचाप ईवीएम में दर्ज करने का मन बना चुके हैं जिसका परिणाम 10 नवंबर को आएगा और इसके साथ ही होगा खुलासा की जनता ने किसे अपना बहुमत दिया है और अगले 5 सालों तक बिहार की सत्ता की चाबी किसके हाथों में थमेगी, इसका इंतजार नेता और जनता सबको है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget