एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश से पारा गिरा, जानिए बिहार में अगले दो दिनों का मौसम

Bihar Weather Updates: 24 जून तक राज्य के सभी जिलों में वर्षा का पूर्वानुमान है. राज्य में दक्षिण पश्चिम मॉनसून उत्तरी सीमा से आगे बढ़ चुका है. देखें लेटेस्ट अपडेट्स.

Weather News 22 June 2023: राजधानी पटना समेत आठ जिलों में बुधवार (21 जून) की रात कुछ देर के लिए हुई झमाझम बारिश से पारा गिरा है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है. पटना और आसपास के इलाकों में तेज गरज के साथ हवाएं चलीं. इसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए बारिश हुई. इसके अलावा नालंदा, बांका, नवादा, रोहतास, अरवल, भोजपुर और औरंगाबाद में भी बारिश हुई है. कई जिलों में अब पारा 40 के नीचे आ चुका है.

अररिया और सुपौल में भारी वर्षा की संभावना

राज्य में दक्षिण पश्चिम मॉनसून उत्तरी सीमा से आगे बढ़ चुका है. दो दिनों से बिहार के कई राज्यों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. अगले दो दिन यानी 23 और 24 जून तक राज्य के सभी जिलों में वर्षा का पूर्वानुमान है. आज गुरुवार (22 जून) को राज्य के सभी जिलों में वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आज अररिया और सुपौल में भारी वर्षा के साथ वज्रपात एवं तेज हवा की चेतावनी दी गई है.

जमुई, बांका और लखीसराय में बहुत हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना है. इसके बाद राज्य के सभी जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है. आज राज्य के किसी भी जिले में भीषण गर्मी या उष्ण लहर की चेतावनी नहीं दी गई है. इसके साथ ही राज्य के लगभग सभी जिलों में 40 डिग्री से नीचे तापमान रहने की संभावना है.

पटना में 40 के नीचे आया तापमान

दो दिनों से बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिला है. बुधवार को सिर्फ तीन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा. दो जिलों में हीट वेव की स्थिति रही. जमुई में अत्यधिक उष्ण लहर और अधिक भीषण गर्मी के साथ लू की स्थिति बनी रही. औरंगाबाद में भी मध्यम स्तर की लहर और भीषण गर्मी के साथ लू की स्थिति बनी रही. पटना के तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट आई. यहां का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'मैंने मुंह खोला तो नहीं बचेगा किसी का धोती-पायजामा', PK बोले- नीतीश-तेजस्वी से जरूर पूछे जाएं ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
बांका में आसमानी आफत, वज्रपात से 6 की मौत, 4 झुलसे
बांका में आसमानी आफत, वज्रपात से 6 की मौत, 4 झुलसे
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget