एक्सप्लोरर

Bihar Weather: पूर्णिया, भागलपुर, मधेपुरा में हुई भारी वर्षा, दशहरा तक कैसा रहेगा मौसम? जानें

Bihar Weather forecast: राजधानी पटना सहित कई जिलों में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज होने का पूर्वानुमान है. भोजपुर जिले में आज सुबह से ही बारिश का येलो एलर्ट जारी है.

Bihar Weather Update: देश के कई राज्यों से दक्षिण पश्चिम मॉनसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन बिहार में अभी भी मॉनसून की वापसी नहीं हुई है. कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की तो कहीं-कहीं भारी वर्षा भी अभी दर्ज हो रही है. बिहार में दशहरा तक आसमान में बादल छाए रहने के संकेत हैं और राज्य के कई जिलों में वर्षा दर्ज की जा सकती है.

इन जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी

आज शनिवार को पश्चिमी इलाके को छोड़ दे तो राजधानी पटना सहित कई जिलों में कुछ-कुछ जगहों पर बादल छाए रहने के साथ हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज होने का पूर्वानुमान है. भोजपुर जिले में आज सुबह ही वर्षा होने का यलो एलर्ट जारी किया गया है. राज्य के पूर्वी इलाके के 12 जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हल्की से मध्य स्तर की वर्षा होने का पूर्वानुमान है. इनमें भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा और पूर्णिया जिला शामिल है. इन जिलों के कुछ जगहों पर वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सतह से 0.9 किलोमीटर ऊपर एक ट्रफ लाइन उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश, बिहार से होते हुए उप हिमालय पश्चिम बंगाल तक जा रही है. दक्षिण पश्चिम बांग्लादेश और पड़ोस पर ऊपरी वायु परिसंचरण के प्रभाव से उतरी बंगाल की खाड़ी और आस-पास के तटीय क्षेत्रों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिससे नमी युक्त हवा के प्रभाव पूरे बिहार पर आ रहा है. इसके प्रभाव से अब राज्य में का तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने की अपूर्व अनुमान है. दशहरा के एक-दो दिन बाद बिहार से मॉनसून की वापसी के संकेत मिल रहे हैं .

बीते शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई, जबकि तीन जिलों में भारी वर्षा भी दर्ज हुई है. इनमें सबसे अधिक पूर्णिया में 80.4 ,भागलपुर 76.2 और मधेपुरा में 65.8 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज हुई है. इसके अलावा सिवान 52.2 ,नालंदा 51.6, गया 50.2 ,कटिहार 41.6 ,सहरसा 34.8 ,खगड़िया 32.6, औरंगाबाद 28.4, भोजपुर 28.5 ,नवादा 25.2, पटना की अठमल गोला में 24.4, अररिया 20.4 ,शेखपुरा 20 ,सीतामढ़ी 19.8 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा पश्चिम चंपारण ,पूर्वी चंपारण ,बक्सर  भी हल्की वर्षा दर्ज की गई है.

राजधानी पटना के तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट

वर्षा के साथ-साथ राज्य के तापमान में भी कोई विशेष बदलाव नहीं हो रहे हैं. राज्य का तापमान एक लेवल में दिख रहा है. राजधानी पटना में 0.1 डिग्री की गिरावट के साथ 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी में 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान किशनगंज में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य का औसत तापमान 33 डिग्री के करीब दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'मुझसे बिना पूछे ऑर्डर क्यों किया', मंगेतर की डांट से आहत युवती ने कर लिया सुसाइट, पिता ने बताई असल वजह

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक से BJP की जीत, अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget