एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार में आज और कल दोनों दिन का मौसम जान लें, 5 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, देखें IMD का अलर्ट

Bihar Weather News 4 August 2023: औरंगाबाद के नवीनगर में सबसे अधिक 42.4 मिलीमीटर बारिश हुई है. आज किसी भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है.

पटना: मौसम विज्ञान केंद्र ने एक से पांच अगस्त तक बिहार के सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया था. हालांकि आज शुक्रवार और कल शनिवार को मॉनसून में बेरुखी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की ओर से आज (4 अगस्त) दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व भाग के एक-दो जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा, बिजली चमकने एवं वज्रपात की चेतावनी दी गई है. इनमें रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, भागलपुर और बांका शामिल है.

आज किसी भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है. अगर शनिवार (5 अगस्त) के मौसम की बात करें तो कल भी मॉनसून में बेरुखी देखने को मिलेगी. हालांकि रविवार से पुनः मॉनसून पूरे बिहार में तीन से चार दिनों के लिए सक्रिय हो सकती है. बुधवार शाम से गुरुवार रात तक 14 जिलों में मध्यम से लेकर हल्की वर्षा हुई है.

सबसे अधिक नवीनगर में हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, औरंगाबाद के नवीनगर में सबसे अधिक 42.4 मिलीमीटर बारिश हुई है. रोहतास के नौहट्टा में 37.8 मिमी, भभुआ के रामपुर में 32.2 मिमी, गया के डुमरिया में 21.4 मिमी, जमुई में 21 मिलीमीटर, बक्सर के राजपुर में 18.2, अरवल के कुर्था में 16.2, बांका के कटोरिया में 14.6, भोजपुर के संदेश में 13 मिमी, नालंदा के एकंगरसराय में 12.6 मिमी, अररिया के रानीगंज में 12.4, नवादा के रजौली में 10.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है. राजधानी पटना और वैशाली जिले के कुछ भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई है.

आज शुक्रवार को राज्य के अधिकांश जिलों में वर्षा नहीं होने के साथ-साथ तापमान में हल्की वृद्धि देखी जा सकती है. राजधानी पटना में गुरुवार को एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान मोतिहारी में 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य में सबसे कम तापमान रोहतास के डेहरी में 29.8 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश के औसत तापमान की बात करें तो 30 से 33 डिग्री के बीच रहा.

इन कारणों से मॉनसून में हुआ बदलाव

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र के पास अवदाब स्थित है, यह पश्चिम और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़कर उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश में निम्न दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है. मॉनसून द्रोणी रेखा अमृतसर, करनाल, मेरठ, हमीरपुर अवदाब के केंद्र बालासोर से गुजरते हुए पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है. इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक बिहार के अधिकांश जिलों में वर्षा में कमी देखी जा सकती है. दो दिनों के बाद पुनः बिहार में मॉनसून सक्रिय होगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: बक्सर में पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जख्मी, जान बचाकर भागे, SP ने कहा- बड़ी कार्रवाई होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget