एक्सप्लोरर

Bihar Weather Updates: बिहार के लोगों को सताएगी कंपकंपाने वाली ठंड, बारिश को लेकर भी IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather Updates: बिहार में अब कंपकंपाने वाली ठंड लोगों को सताने वाली है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

Bihar Weather Today: दिसंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अभी भी बिहार में ठंड की स्थिति समान्य से कम देखी जा रही है, जबकि मौसम विभाग ने दावा किया था कि इस बार अधिक ठंड होगी. हालांकि अभी शुरुआत में ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है. ताजा अनुमान के अनुसार, एक से दो दिनों में ठंड में काफी बढ़ोतरी होगी और आगामी तीन दिनों के बाद कंपकपी वाली ठंड भी होने का की संभावना है.

आज गुरुवार को सुबह से पछुआ हवा के प्रवाह में बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण अधिक ठंड का असर धीरे-धीरे दिखने लगा है. आगामी 8 और 9 दिसंबर को राजधानी पटना समेत राज्य के दक्षिणी भागों के जिलों में वर्षा की संभावना बन रही है, जिसके कारण ठंड में और ज्यादा इजाफा होगा. 

8 दिसंबर को 14 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 दिसंबर को पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा और 8 दिसंबर को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इसके प्रभाव से आज गुरुवार से लेकर आगामी 7 दिसंबर शनिवार तक पछुआ हवा के प्रवाह के साथ दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी तो वहीं 8 दिसंबर से दक्षिण बिहार के 14 जिले पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, गया, जहानाबाद, बक्सर, अरबल भोजपुर, औरंगाबाद, भभुआ और रोहतास में हल्की बूंदाबांदी या बारिश के साथ बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गर्जन की चेतावनी भी है. इसके साथ ही दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री गिरावट भी आएगी.

9 दिसंबर को दक्षिण बिहार में बारिश देगी दस्तक
इसके अलावा 9 दिसंबर को भी दक्षिण बिहार के सभी 19 जिले जिनमें भागलपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़िया और बांका में भी बूंदाबांदी बारिश के साथ तापमान में गिरावट रहेगी. उत्तर बिहार में कोई चेतावनी नहीं दी गई है, जबकि बुधवार को बीते एक सप्ताह के तापमान की तरह समान्य तापमान दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी में 10 डिग्री सेल्सियस रहा. 

राज्य का औसत अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 13.02 डिग्री सेल्सियस रहा. कुछ प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान की अगर बात करें तो पटना में 15.6, गया में 13.5, भागलपुर में 13.7, पूर्णिया में 14.1, मुजफ्फरपुर में 15.6, दरभंगा में 13 डिग्री, मोतिहारी में 12 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें: MLC चुनाव से पहले मुजफ्फरपुर में हत्या से सनसनी, हाथ पर मां का टैटू लिए दुनिया से गया बेटा

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर में बाढ़ में पीड़ितों से मिलने पहुंचे चिराग पासवान, खुद परोसा खाना
राघोपुर में बाढ़ में पीड़ितों से मिलने पहुंचे चिराग पासवान, खुद परोसा खाना
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget