एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में झमाझम बारिश की चेतावनी, तेज हवा भी देगी दस्तक, तापमान में आई गिरावट

Bihar Weather News: बिहार के अधिकांश जिलों में आई गिरावट दो तीन दिन तक प्रभावी रहने वाली है. बुधवार को पटना में 2.8 डिग्री की गिरावट के साथ 34.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. राज्य के तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी पटना में इसका असर दिखा है. आज (3 अप्रैल) को भी राज्य के पश्चिमी इलाके में बारिश और तेज हवा की चेतावनी दी गई है. पटना सहित राज्य के दर्जनों जिलों पर पड़ेगा और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि दक्षिण पूर्वी इलाके में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है.

मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिमी इलाके के गोपालगंज, बक्सर ,कैमूर और रोहतास जिले में हल्की वर्षा के साथ मेघ गर्जन और बज्रपात की चेतावनी दी है. इसके साथ ही इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी पूर्व अनुमान है. इसकी वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी.

इसका असर इसके आसपास के जिलों में भी दिखेगा. इसमें आज गया, औरंगाबाद ,भोजपुर, पटना,  अरवल, जहानाबाद, नालंदा, वैशाली, सारण ,पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण , मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी के तापमान में गिरावट के साथ हवा चलने और मौसम अनुकूल रहने की संभावना है.

कहां कितना रहा तापमान?
राज्य के तापमान में गिरावट बुधवार से ही देखने को मिली है. बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ सबसे अधिक गोपालगंज और खगड़िया में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, जबकि राजधानी पटना में 2.8 डिग्री की गिरावट के साथ 34.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सुपौल, फारबिसगंज, वैशाली, सीतामढ़ी, बक्सर, मधुबनी, किशनगंज,अररिया और  कटिहार में भी 33 से 34 डिग्री के बीच तापमान रहा.

पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मध्य एवं उपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में देखा जाने वाला एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसकी दूरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है. साथ ही उप हिमालययी पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्र से ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बिहार और छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर एक दो द्रोणिका बनी हुई है. इन मौसमी कारकों के प्रभाव से राज्य के अधिकांश जिलों के तापमान में हल्की गिरावट आई है जो अगले दो-तीन दिनों तक प्रभावी रहेगा.

यह भी पढ़ें: वक्फ बिल को लेकर विपक्ष पर बरसे गिरिराज सिंह और चिराग पासवान, बोले- ‘लोगों को डराने की...’         

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget