एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: बिहार में सर्दी का सितम जारी, शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन वाली ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather Update Today: बिहार में सर्दी अभी और सताने वाली है. कल से पटना समेत आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने वाली है.

Bihar Weather Update Today: बिहार में अभी अगले तीन दिनों तक ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है. दिन में कम धूप और शीतलहर की स्थिति आगामी 20 जनवरी तक लगातार देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही रात्रि में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होने का पूर्वानुमान है. आज शनिवार को पूरे राज्य में दिनभर शीत लहर वाली स्थिति बनी रहने की संभावना है. खासकर राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और उत्तर-मध्य तथा दक्षिण-मध्य भाग में राजधानी पटना सहित 26 जिलों में आज पूरे दिन शीतलहर वाली स्थिति बनी रहेगी. 

हालांकि पूर्वी भाग में इसका असर थोड़ा कम रहने का पूर्वानुमान है.यह स्थिति आगामी 19 या 20 जनवरी तक बरकरार रह सकती है. उसके बाद तापमान में थोड़ी वृद्धि होने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमी विक्षोभ के रूप में औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ क्षोभमंडलीय स्तर पर अपनी धुरी के साथ औसत समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर ऊपर 54 डिग्री पूर्व एवं 30 डिग्री उत्तर अक्षांश पर एक ट्रफ के रूप में देखा जा सकता है.

3 दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी
समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर हवाओं के साथ उपोषण कटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम प्रचलित है. इन सब कारकों के प्रभाव से अगले तीन दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की जा सकती है. लेकिन उसके बाद कोई विशेष अंतर देखने को नहीं मिलेगा. राज्य में अगले तीन दिनों तक अधिकांश भागों में शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है.

डेहरी रोहतास में रहा सबसे कम तापमान
शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान जीरादेई सीवान में 23.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया जो 1.1 डिग्री अधिक है एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी रोहतास में 8.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. राजधानी पटना में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 20.6 डिग्री दिन का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. शुक्रवार को राज्य के अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा.

यह भी पढ़ें: सुपौल में पेट्रोल पंप मैनेजर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget