एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में बदलने जा रहा मौसम, वर्षा के साथ वज्रपात की संभावना, देखिए IMD की ताजा रिपोर्ट

Bihar Weather Today: मंगलवार को राज्य के तापमान में बीते सोमवार की अपेक्षा बहुत हल्की गिरावट हुई है. राज्य का औसत तापमान 33 से 34 डिग्री के करीब रहा. जानिए मौसम का हाल.

Bihar Weather Update: बिहार में तीन-चार दिनों से कमजोर हुआ मानसून फिर से सक्रिय होने जा रहा है. कल (12 सितंबर) से दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना है. 14 सितंबर तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आज (बुधवार) किसी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कहीं-कहीं हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. 

पटना मौसम विभाग की ओर से बीते मंगलवार को जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के पूर्वी इलाकों की स्थिति ज्यादा खराब रहेगी जबकि पश्चिम और मध्य भागों के करीब 26 जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है. कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे. इन 26 जिलों में राजधानी पटना भी शामिल है. 

मौसम विभाग के ग्राफ के अनुसार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, बक्सर, रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद में मानसून की हल्की गतिविधि देखी जा सकती है. पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, गया और नालंदा में कुछ-कुछ जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना है एवं हल्की वर्षा हो सकती है. इन जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

24 घंटे में सबसे अधिक नवादा में हुई बारिश

मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश नवादा में 30 मिलीमीटर हुई है. वहीं सारण में 20.2, सीवान में 20.2, गया में 19.6, समस्तीपुर में 16.4, औरंगाबाद में 15, सुपौल में 14, रोहतास में 13.6, सीतामढ़ी में 12.4, भभुआ में 8.2, गोपालगंज में 6.8, जहानाबाद में 6.4 और बांका में 6.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. मंगलवार की रात बेगूसराय, खगड़िया, कैमूर, मुंगेर, भागलपुर, वैशाली, पटना, अरवल, नालंदा और शेखपुरा में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हुई है.

हालांकि मंगलवार को राज्य के तापमान में बीते सोमवार की अपेक्षा बहुत हल्की गिरावट हुई है. पटना में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी में 38.02 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान 33 से 34 डिग्री के करीब रहा.

यह भी पढ़ें- 'CM नीतीश हाथ जोड़ रहे थे... फुटेज है', तेजस्वी यादव के बयान पर BJP-JDU ने कर दिया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget