एक्सप्लोरर

Bihar Weather: चक्रवाती तूफान रेमल को लेकर बिहार में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें- आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Rain In Bihar: बिहार में रेमल तूफान के असर को देखते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है. जानिए क्या है आज आप के शहर के मौसम का हाल

Bihar Weather Forecast: उत्तर बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान रेमल बिहार कई जिलों में असर दिखाने वाला है. मौसम विभाग पटना ने तूफान को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. 130-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी. मौसम विभाग ने सोमवार (27 मई) से 4-5 दिनों तक प्रदेश में तूफान का असर रहने की जानकरी दी है. 

मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने इस दौरान कई जिलों में हल्‍की से मध्‍यम और कुछ जगह ज्यादा बारिश की संभावना जताई है. तूफान की वजह से उत्तर बिहार में तेज आंधी के साथ बारिश होगी. वहीं दक्षिण बिहार में भी मौसम सुहाना बना रहेगा. बिहार के किशनगंज, सुपौल, अररिया, कटिहार में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 27-30 मई तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिहार के कटिहार, बांका पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और शिवहर में तेज बारिश की उम्मीद है. 

बंगाल के तट पर पहुंचा चक्रवाती तूफान रेमल 

चक्रवाती तूफान रेमल आज 27 मई को उत्तर बंगाल के तट पर पहुंच गया है. ओमान ने इस चक्रवात का नाम रेमल रखा है. इसका असर बिहार में भी दिखेगा. इसका असर उत्तर-पूर्व बिहार में ज्यादा होगा. इसके प्रभाव से कई इलाकों में तेज तूफान और भारी बारिश हो सकती है. हालांकि अधिकतम तापमान में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं आएगा. बंगाल की खाड़ी से निकली नमीयुक्त पुरवा हवा का असर बिहार में जरूर दिखेगा. 

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. विभाग ने इस दौरान लोगों को खुले में रहने और बेवजह खेतों में जाने से मना किया है. आंधी-पानी की आशंका को देखते हुए फसलों और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ेंः Motihari Laborers Death: बिहार के चार मजदूरों की गोवा सड़क हादसे में मौत, झोपड़ी में सो रहे लोगों को अनियंत्रित बस ने कुचला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget