एक्सप्लोरर

Motihari Laborers Death: बिहार के चार मजदूरों की गोवा सड़क हादसे में मौत, झोपड़ी में सो रहे लोगों को अनियंत्रित बस ने कुचला

Goa Road Accident: गोवा में एक सड़क हादसे में बिहार के मोतिहारी के चार मजदूरों की मौत हो गई है. तीन मजदूर घायल हैं, जिनका इलाज गोवा के हॉस्पिटल में चल रहा है.

Motihari Four Laborers Died In Goa: बिहार के मोतिहारी के रहने वाले 4 मजदूरों की गोवा में मौत हो गई, जबकि 3 मजदूर बुरी तरह घायल हो गए. ये घटना तब हुई जब सभी लोग एक झोपड़ी में सोए हुए थे और एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें कुचल दिया. रविवार (26 मई) को हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में चीख पुकार मच गई और गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. 

डॉक्टरों ने चार श्रमिकों को मृत घोषित किया

जानकारी के मुताबिक पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चार मजदूरों की मौत हो गई है. घटना शनिवार की रात में घटी, जब सभी लोग झोपड़ी में सो रहे थे. इसी दौरान पहाड़ी सड़क से आ रही एक बस अनियंत्रित होकर झोपड़ीनुमा घर पर चढ़ गई. घटना में सात श्रमिक बुरी तरह घायल हो गए इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया. तीन श्रमिकों का इलाज चल रहा है. 

इस दर्दनाक सड़क हादसे में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चार मजदूरों की मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर हरसिद्धि थाना क्षेत्र गायघाट के मुरारपुर और गुटली में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. एक मजदूर सिवान का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक हरसिद्धि प्रखंड के रहने वाले ये मजदूर गोवा मजदूरी करने गए थे, जहां एक झोपड़ी नुमा घर में 7 मजदूर एक साथ खाना खाकर सो रहे थे.

मृतकों की पहचान कर ली गई है

मृतकों में पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट गुटली गांव निवासी गिरजा सिंह का पुत्र विनोद सिंह 45 वर्ष, अनिल महतो पिता महेंद्र महतो 35 वर्ष, मुरारपुर वार्ड 4 के विश्वनाथ मंडल के पुत्र रमेश महतो 40 वर्ष, और नरसिंह महतो का पुत्र राजेंद्र महतो 40 वर्ष शामिल है. वही घटना में जख्मी मजदूर में गायघाट गुठली के सुरेंद्र सिंह का पुत्र दिनेश सिंह, विक्रम महतो का पुत्र तुना महतो शामिल है, एक जख्मी सिवान का है, जिसकी पहचान अभी नहीं हुई है. शव को लेने के लिए परिजन गोवा के लिए रवाना हो गए हैं. 

ये भी पढ़ेंः Nalanda News: नालंदा में मरीज की मौत के बाद परिजनों का बवाल, नर्स को क्लीनिक की छत से नीचे फेंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget