एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, जानें कब देगा मॉनसून दस्तक

Heat Wave In Bihar: मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के बाद पूरे बिहार में मॉनसून के दस्तक देने की संभावना बन रही है और अगले तीन दिनों तक तापमान में बदलाव के कोई संकेत नहीं है.

Bihar Weather Update: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दक्षिण बिहार के सभी जिले और उत्तर बिहार के कई जिलों में लगातार हीट वेव की स्थिति देखी जा रही है. मौसम विभाग का दावा भी फेल होता दिख रहा है. मौसम विभाग ने पहले दावा किया था कि 17 जून के बाद गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है और मानसून दस्तक दे सकता है, लेकिन अभी ऐसा दिख नहीं रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के बाद पूरे बिहार में मॉनसून के दस्तक देने की संभावना बन रही है और अगले तीन दिनों तक तापमान में बदलाव के कोई संकेत नहीं है.

3 दिनों तक भीषण गर्मी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अभी 3 दिनों तक भीषण गर्मी बिहार के लोगों को झेलनी पड़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार 21 जून या 22 जून से तापमान में गिरावट की उम्मीद दिख रही है और 22 जून से पूरे बिहार में मॉनसून दस्तक देने की संभावना बन रही है. इसका असर 21 जून से उत्तर बिहार में दिखने की संभावना है. मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार आज मंगलवार को 17 जिलों में भीषण गर्मी ,उष्ण लहर और हीट वेव की चेतावनी दी गई है.

राजधानी पटना सहित 9 जिले रेड अलर्ट पर रखे गए हैं. इन 9 जिलों में अत्यधिक, हिट वेब, भीषण गर्मी उष्ण लहर और लू की स्थिति बनी रहेगी. इनमें पटना के अलावा बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद और गया जिले शामिल है. इन जिले के लोगों को गर्मी से सावधान रहने की सलाह दी गई है. वहीं इसके अलावा सिवान, सारण ,वैशाली, शेखपुरा, बेगूसराय, समस्तीपुर, नवादा एवं नालंदा जिले में भी हिट वेब के साथ तापमान में बढ़ोतरी भीषण उष्ण लहर और लू की चेतावनी दी गई है.

राज्य के उत्तर- पश्चिम, उत्तर -मध्य एवं दक्षिण -पूर्व भाग के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी ,भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और जमुई जिले में उमस गर्मी एवं आद्र वाले दिन रहने की संभावना है. हालांकि उत्तर- पूर्व भाग के पूर्णिया ,सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार में मेघ गर्जन के साथ हल्की या मध्यम स्तर की बर्षा दर्ज की जा सकती है और इन जिलों के तापमान में  गिरावट भी देखने को मिल सकता है.

बीते सोमवार को भी बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखा और खासकर दक्षिण बिहार के जिले पिछले दिनों की तरह ही हिट वेब दर्ज किया गया. सोमवार को 17 जिले के 18 जगह पर 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया. गर्मी की सबसे खराब स्थिति उत्तर पश्चिम इलाके में देखी जा रहा है. इनमें औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर ,बक्सर ,भोजपुर और अरवल जिले में लगातार पिछले एक सप्ताह से काफी ज्यादा हिट वेब दर्ज किया जा रहा है और सोमवार को भी कमोबेश यहीं स्थिति देखने को मिली.

17 जगहों पर हिट वेब दर्ज

बिहार के 17 जगह पर हिट वेब दर्ज हुए. इनमें 14 जगह पर अत्यधिक हिट वेब, उष्ण लहर और लू दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि रोहतास के डेहरी, बक्सर ,भोजपुर और अरवल में भी 46 डिग्री से ऊपर तापमान रहा. गया, नवादा, राजगीर और सिवान में भी 43 से 45 डिग्री के बीच तापमान रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान किशनगंज में 31 डिग्री सेल्सियस रहा.

ये भी पढ़ेंः PM Modi Visit: नालंदा में पीएम के आगमन की तैयारी तेज, SPG ने संभाली कमान, किया गया हेलीकॉप्टर रिहर्सल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget