एक्सप्लोरर

PM Modi Visit: नालंदा में पीएम के आगमन की तैयारी तेज, SPG ने संभाली कमान, किया गया हेलीकॉप्टर रिहर्सल

PM Modi: नालंदा में पीएम के दौरे से पहले हेलीकॉप्टर रिहर्सल किया गया. कार्यक्रम को लेकर रूट चार्ट भी जारी हो गया है. विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के बाद वो खंडहर का भ्रमण करेंगे.

PM Modi Visit In Nalanda: नालंदा में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सोमवार (17 जून) की शाम हेलीकॉप्टर का रिहर्सल किया गया. यह रिहर्सल नालंदा खंडहर भ्रमण को लेकर हुआ है, नव नालंदा महाविहार परिसर में तीन हेलीपैड स्थल बनाया गया है, वहीं नालंदा मोड़ से लेकर खंडहर तक बैरिकेटिंग की गई है. पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है. वहीं जिला प्रशासन ने रूट चार्ट भी जारी कर दिया है.

नालंदा विश्वविद्यालय आ रहे पीएम मोदी

पीएम मोदी नालंदा विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के बाद राजगीर और प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर में भी जाएंगे. इसको लेकर रविवार को एसपीजी ने दोनों स्थलों पर कमान संभाल ली है. साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में एसपीजी के उच्च अधिकारियों के साथ विशेष बैठक भी की गई है. बैठक के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया है.

19 जून को सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नालंदा विश्वविद्यालय के नेट जीरो परिसर का शुभारंभ करेंगे. फिर परिसर में ही पौधारोपण कर उसके बाद खंडहर भ्रमण करने के लिए आएंगे उसके बाद वो वापस लौट जाएंगे, इस कार्यक्रम में कई देशों के राजदूत भी शामिल होंगे. अध्ययन कर रहे कई देशों के छात्र-छात्रा भी मौजूद रहेंगे. नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अभय कुमार सिंह लगातार इस कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए हैं. प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे.

नालंदा में ट्रैफिक चार्ट हुआ जारी

ट्रैफिक डीएसपी ने इस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 19.06.24 को माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के राजगीर आगमन के परिपेक्ष्य में परिवर्तित सड़क मार्ग के सम्बन्ध में दिशा निर्देश है.

कारगिल चौक से नालंदा, सिलाव होते हुए राजगीर जाने वाली हाईवे पर सभी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.

बिहार शरीफ से राजगीर जाने वाले वाहन पावापुरी, गिरियक होते हुए राजगीर जाएंगे.

नवादा से आनेवाली सभी गाड़ियों गिरीयक पावापुरी होते हुए बिहार शरीफ आएगी.

गया से बिहार शरीफ की ओर आने वाली गाड़ियों सरबहुदा से खुदागंज, इस्लामपुर, एकंगरसराय होते हुए बिहार शरीफ आएगी.

 छबिलापुर से आनेवाली सभी गाड़ियों परवलपुर होते हुए बिहार शरीफ आएगी.

छबिलापुर से राजगीर आनेवाली सभी गाड़ियाँ कटारीमोड़, सीआरपीएफ कैम्प, विरायतन होते हुए राजगीर जाएगी

नवादा से राजगीर आनेवाली सभी गाड़ियों झुला मोड़, अम्बेदकर चौक, पीटीजेएम कॉलेज होते हुए राजगीर बाजार आएगी.

दीपनगर बाजार से राजगीर आनेवाली सभी गाड़ियों वास्तुविहार, नानंद, गिरीयक रोड होते हुए राजगीर आएगी.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: पटना में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण, ये है सरकार की 'नल जल योजना' की हकीकत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget