एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: उत्तर बिहार के इन इलाकों में आज होगी झमाझम बारिश, पटना समेत अन्य ज‍िलों में भीषण गर्मी से लोग परेशान

Bihar Weather News: उत्तर बिहार के 13 जिलों में आज झमाझम बारिश होगी. वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिले में आज लू चलेगी.

पटना: उत्तर बिहार में रविवार से मौसम का मिजाज बदल जाएगा. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर ,समस्तीपुर, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार समेत 13 जिलों में झमाझम बारिश होगी. उत्तरी बिहार के पांच जिलों पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में 38 से 40 डिग्री के बीच तापमान रहने की संभावना है. वहीं, दक्ष‍िण बिहार के पटना समेत अन्‍य ज‍िलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. इससे लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बिहार के कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिले में आज लू चलेगी. इन जिलों में अधिकतम तापमार 43 से 45 डिग्री के बीच रहने की उम्‍मीद है. वहीं, राजधानी पटना सहित बक्सर, भोजपुर, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, लखीसराय, बेगूसराय, नालंदा और शेखपुरा आद‍ि ज‍िलों में 38 से 44 डिग्री तक तापमान रहने की उम्‍मीद है. शनिवार को दक्षिण बिहार और दक्षिण-पूर्व बिहार के सात जिलों में 40 डिग्री से अधिक तापमान रिकार्ड की गई. सबसे अधिक तापमान बक्सर में 44.3 डिग्री दर्ज की गई. दूसरे नंबर में औरंगाबाद 43.4 डिग्री, इसके अलावे सासाराम, गया, नवादा ,जमुई और शेखपुरा जिले में 40 डिग्री के आसपास तापमान रहा.

ये भी पढ़ें- Bihar Corona Update: ब‍िहार में भी बढ़ने लगी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 24 घंटे के अंदर 44 नए केस, पटना में म‍िले 27 मरीज

शनिवार को 10 जिलों में हुई थी बारिश

शनिवार को सूबे के 10 जिलों में बारिश हुई थी, इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा और मधेपुरा शामिल हैं. इन जिलों में मध्यम स्तर तक बारिश हुई. सबसे अधिक वर्षा पश्चिम चंपारण के बाल्मीकि नगर में 19 .4 मिमी हुई है. इसके कारण यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल उत्तरी बिहार के पांच जिलों पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में 38 से 40 डिग्री के बीच तापमान रहने की संभावना है.

दक्षिण बिहार में पछुआ हवा का दिख रहा असर

बिहार के उत्तरी इलाकों में पूर्वी एवं दक्षिणी पूर्वी हवा का प्रवाह अभी भी सतह से 0.9 किमी ऊपर तक बना हुआ है, जिसकी गति लगभग आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटा है. वहीं, बिहार के दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भागों में पछुआ एवं दक्षिण पछुआ हवा का प्रवाह समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर बना हुआ है, जिसके कारण तापमान में नरमी नहीं दिख रही है.

ये भी पढ़ें- Presidential Election 2022: क्या देश के अगले राष्‍ट्रपति होंगे नीतीश कुमार, JDU प्रमुख ललन सिंह ने कर द‍िया साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget