एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में चेतावनी जारी, पढ़ें- IMD का बड़ा अपडेट

Bihar Weather News: मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 5 जिले पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सुपौल और किशनगंज में बारिश के साथ मेघगर्जन-वज्रपात की चेतावनी दी गई है. इसका असर आज सुबह से देखने को मिल रहा है.

बिहार में मानसून फिलहाल सक्रिय है और बुधवार ( 10 सितंबर) को भी राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाओं, मेघ गर्जन और वज्रपात का पूर्वानुमान जताया गया है. हालांकि आज भी उत्तर बिहार सभी जिलों में आज ज्यादा वर्षा की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार में आज का कम वर्षा होने की संभावना जताई है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर बिहार में आज भारी वर्षा की संभावना अधिक है, जबकि दक्षिण बिहार में अपेक्षाकृत कम बारिश होगी. इसके साथ ही अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

आज इन पांच जिलों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग ने आज पांच जिलों- पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी वर्षा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बुधवार तड़के से ही बारिश का असर देखने को मिल रहा है. वहीं, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी जिलों में भी अहले सुबह से ही वर्षा और मेघ गर्जन की चेतावनी दी गई.

इन सभी इलाकों में कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है. राजधानी पटना में भी देर रात तीन बजे बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले पांच दिनों तक पूरे राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा.

बिहार के किस जिले में हुई सबसे अधिक बारिश?

बीते मंगलवार को भी पटना सहित कई जिलों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सबसे अधिक बारिश किशनगंज में 117.4 मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि अररिया में 95 मिमी, खगड़िया में 80.4 मिमी, समस्तीपुर में 78.4 मिमी और बेगूसराय में 68.4 मिमी वर्षा हुई. इसके अलावा पूर्णिया में 62.2 मिमी, सिवान में 52.6 मिमी और पटना जिले के फतुहा में 50.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.

बाढ़, बख्तियारपुर, पंडारक, दनियावां और अथमलगोला में भी मध्यम स्तर की बारिश हुई. औरंगाबाद, मधेपुरा, नालंदा और रोहतास में 30 से 50 मिमी वर्षा दर्ज की गई. वहीं वैशाली, भोजपुर, जमुई, बांका, मधुबनी, सुपौल, मुजफ्फरपुर, शिवहर और गया जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई.

अगले पांच दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं

बारिश के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट देखी गई. मंगलवार को राजधानी पटना में तापमान 2.3 डिग्री कम होकर 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उत्तर बिहार में सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई, जबकि राज्य में सबसे अधिक तापमान मोतिहारी में 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

अधिकांश जिलों में तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

बारिश और तापमान में गिरावट ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, लेकिन बिजली गिरने और तेज हवाओं के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की अपील की है.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार होंगे सम्मानित? BJP का बड़ा बयान, 'जिस तरह से…'
ज्ञानेश कुमार होंगे सम्मानित? BJP का बड़ा बयान, 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार की JDU में गुटबाजी? अनंत सिंह के 'बागी' होने का राज खुला!
नीतीश कुमार की JDU में गुटबाजी? अनंत सिंह के 'बागी' होने का राज खुला!
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में दरार! 3 सीटों पर कांग्रेस-आरजेडी का मुकाबला
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में दरार! 3 सीटों पर कांग्रेस-आरजेडी का मुकाबला

वीडियोज

Archit Kaushik ने Elvish Yadav, Siwet Tomar के Elimination और Bigg Boss 20 पर की बात
Bali ने Rise & Fall, The Alliance, Salman Khan और Honey Singh-Badshah पर की बात
Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात
Round2Hell के Wasim ने ECL 3, New Video, Virat Kohli और Rohit Sharma पर की बात
Siwet Tomar ने Shahzad Poonawalla से Physical Confrontation पर तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
Embed widget