एक्सप्लोरर

पूरे बिहार में झमाझम बारिश, आज किन 7 जिलों में टूटेगा बारिश का कहर? मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी!

Bihar Weather Update: बिहार में मॉनसून के सक्रिय होते ही बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. पूर्णिया, औरंगाबाद समेत 7 जिलों में आज भारी वर्षा की चेतावनी जारी हुई है.

Bihar Monsoon Update: बिहार में तीन दिन पहले दक्षिण भारत पश्चिमी मॉनसून के प्रवेश के बाद से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पूरे बिहार में बारिश दर्ज की जा रही है और तापमान में भी काफी गिरावट आई है. 

दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में पिछले 2 दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है. आज शनिवार (21 जून) को भी मौसम विभाग ने पूरे बिहार में बारिश, बिजली गिरने और कई जगहों पर तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. साथ ही राज्य के अधिकांश जिलों में आज बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई गई है.

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आज राज्य के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों को मिलाकर कुल 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इनमें पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और बक्सर जिले शामिल हैं. इन जिलों के कई स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी अधिकतर जगहों पर मध्यम स्तर की बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. दक्षिण-मध्य जिलों पटना, नालंदा, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल में मॉनसून के ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है, वहीं पश्चिमी इलाकों के मोतिहारी, गोपालगंज, सिवान और सारण में भी अधिक बारिश हो सकती है.

कहां कितनी बारिश हुई?
बीते शुक्रवार (20 जून) को दोपहर 12 बजे तक दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार, औरंगाबाद में 85.4 मिलीमीटर के साथ भारी बारिश दर्ज की गई. गया में भी 60.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा नालंदा में 48.4, सिवान में 44.01, जमुई में 42.8, नवादा में 41.01, शेखपुरा में 38.6, पटना में 38, लखीसराय में 36.4 और बेगूसराय में 31.2 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो मध्यम स्तर की मानी गई. राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और दिनभर बादल छाए रहे.

बारिश के साथ-साथ राज्य के तापमान में भी प्रतिदिन गिरावट दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि राजधानी पटना में तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के उत्तर और दक्षिण भाग के अधिकांश जिलों में तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा, जबकि पूरे राज्य का औसत तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget