एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने पीएम को बोले अपशब्द तो भड़की BJP, संस्कार पर उठा दिए सवाल

Prabhakar Mishra: प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है. पूरे देश में भारत का डंका बजाने वाले प्रधानमंत्री को पॉकेटमार बोलकर तेजस्वी यादव ने अपने ही कुसंस्कारों का परिचय दिया है.

Prabhakar Mishra Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी वर्ष में चौथी बार शुक्रवार को बिहार दौरा कर सीवान में बड़ा कार्यक्रम किया. इस दौरान बिहार के लोगों को बड़ी योजनाओं का सौगात भी दिया. बगैर नाम लिए लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने उन पर हमला किया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर करारा हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी कथा सुनाकर गए हैं. 

तेजस्वी यादव पर क्या बोले प्रभाकर

तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम जुमलों की बारिश करके गए हैं. इस बीच उन्होंने पीएम मोदी को पॉकेटमार भी कह दिया है. अब इस पर बीजेपी ने भी तेजस्वी यादव पर जमकर हमला किया है और कहा है कि पॉकेटमार तो आप और आपके परिवार के लोग हैं, जो बिहार के गरीबों का हक मार के अरबपति बन चुके हैं.

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि पूरे देश में भारत का डंका बजाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पॉकेटमार बोलकर तेजस्वी यादव ने अपने ही कुसंस्कारों का परिचय दिया है. उन्होंने कहा कि नौवीं फेल और संवैधानिक पद पर परिवार के प्रभाव से असिन रहने वाले तेजस्वी यादव को खुद राजनीति विरासत में मिली है. ऐसे में उनसे बिहार की जनता भला कैसे उम्मीद कर सकती है.

प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि उन्हें ना तो मर्यादा का ख्याल है और ना राजनीति की गरिमा का, जिस प्रधानमंत्री को तेजस्वी  पॉकेटमार बोल रहे हैं तो वह शायद भूल रहे हैं कि उनके नेतृत्व में भारत चौथी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है. बिहार के लिए उन्होंने केंद्र का खजाना खोल दिया है.

अचेत अवस्था में तेजस्वी हैं- प्रभाकर

वहीं तेजस्वी यादव के जरिए सीएम नीतीश को अचेत कहे जाने पर प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि जहां तक मुख्यमंत्री को अचेत कहने वाली बात है तो वह भूल रहे हैं कि नीतीश कुमार बिहार के नवनिर्माण के कुशल शिल्पी है. उनके नेतृत्व में बिहार में चौमुखी विकास हो रहा है. असल में तो अचेत अवस्था में तेजस्वी खुद हैं, जिनको अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती हुई दिखाई दे रही है. 

ये भी पढ़ें: बिहार बीजेपी को झटका, पार्टी के एक विधायक की विधानसभा सदस्यता खत्म

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget