एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 8 जिले में ठनका गिरने के साथ जमकर बरसेंगे बादल

Bihar Weather News: उत्तर बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी है. पटना-वैशाली समेत कई जगह झमाझम बारिश, अगले 5 दिन तक मौसम में बदलाव नहीं है.

बिहार में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. पिछले चार दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार वर्षा हो रही है, जिससे कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और लोगों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं. मौसम विभाग ने गुरुवार (11 सितंबर) को राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, उत्तर बिहार के आठ जिलों में आज भारी वर्षा के साथ ठनका गिरने और भारी वर्षा की आशंका जताई गई है. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल हैं. इन इलाकों में देर रात 3 बजे के बाद से ही बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

दक्षिण बिहार के जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, इसके अलावा गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर जैसे जिलों में भी देर रात से बारिश हो रही है. वहीं, पटना और वैशाली जिलों में सुबह 6:02 बजे से 9:02 बजे तक मध्यम स्तर की वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया. दक्षिण बिहार के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि कई जगहों पर बीच-बीच में धूप निकलने और उमस बढ़ने की भी संभावना है.

साथ ही अगले पांच दिनों तक राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. हालांकि इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा-कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश होगी. तापमान में भी हल्की गिरावट बनी रहेगी, लेकिन उमस से लोगों को राहत नहीं मिलेगी.

उत्तर बिहार में पूरी तरह सक्रिय रहा मानसून 

बुधवार को भी उत्तर बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा. पश्चिम चंपारण के बेतिया में सबसे अधिक 135.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई. अररिया में 67.5 मिमी और सुपौल में 65.6 मिमी बारिश हुई. वहीं, खगड़िया में 57.2, सीतामढ़ी में 47, वैशाली में 32.4, बांका में 31.2, मुजफ्फरपुर में 30.8 और औरंगाबाद में 28.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई. भागलपुर, मधुबनी और पूर्णिया में भी मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई.

राज्य में सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 35.1 डिग्री सेल्सियस

वर्षा के साथ-साथ तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मंगलवार की तुलना में बुधवार को राजधानी पटना का तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. राज्य में सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 35.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान समस्तीपुर में 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले कुछ दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे जरूर खिल उठे हैं, लेकिन बिजली गिरने और जलजमाव से लोगों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget