एक्सप्लोरर

Bihar Weather: भीषण गर्मी से परेशान है बिहार की जनता, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जानें कब होगी बारिश?

Bihar Weather Update: इन दिनों पूरा बिहार भीषण गर्मी के चपेट में है. राज्य का तापमान 40 डिग्री से पार पहुंच चुका है. फिलहाल बारिश को लेकर चिंता बनी हुई है.

बिहार इस बार अप्रैल महीने की शुरुआत में ही भीषण गर्मी की चपेट में है जिससे 40 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार (4 अप्रैल) को भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. वहीं रविवार (5 अप्रैल) तक पूरे बिहार में अधिकतम तापमान में परिवर्तन की संभावना नहीं है. तापमान में करीब एक डिग्री के आसपास बढ़ोतरी हो सकती  है. 

कुल मिलाकर शनिवार (4 अप्रैल) को भी पूरे दिन गर्मी बरकरार रहने की संभावना है. परंतु आगामी सोमवार (6 अप्रैल) से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है और कई जिलों में तेज हवा एवं बारिश की संभावना बन रही है. वैसे आज के लिए मौसम विभाग ने कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी है. परंतु दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है. परंतु तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग ने दी यह जानकारी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार से दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. तापमान में एक डिग्री के आसपास बढ़ोतरी हो सकती है. परंतु कमी के आसार नहीं है, लेकिन आगामी 7 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना बन रही है.  

इसका असर एक दिन पहले 6 अप्रैल से ही देखने को मिल मिलेगा. 6 अप्रैल किस से पूरे बिहार में खासकर दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा, मेघ गर्जन, बिजली चमकने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है.

इस पश्चिमी विक्षोभ के 9 अप्रैल तक सक्रिय रहने का पूर्वानुमान है. 6 अप्रैल को दिन में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं बन रही है. दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है, लेकिन शाम से मौसम में बदलाव होने शुरू हो सकते हैं.

शुक्रवार को रहा सबसे ज्यादा गर्म दिन

अभी तक के अनुसार बीते शुक्रवार (3 अप्रैल 2026) को सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा और सबसे अधिक तापमान रोहतास जिले के डेहरी में 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. दूसरे नंबर पर शेखपुरा जिला रहा जहां 39.9 डिग्री तो गया में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. 

राजधानी पटना भी पूरे दिन भीषण गर्मी की चपेट में रही. यहां 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राज्य के अधिकांश जिलों में 37 डिग्री से 39 डिग्री के बीच तापमान रहा. हालांकि सबसे कम तापमान किशनगंज में 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी रही और 18 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस तक रात्रि और सुबह का तापमान दर्ज किया गया.

दक्षिण बिहार के अधिकांश जिले रहे गर्म

दक्षिण बिहार के अधिकांश जिले पूरी तरह गर्म रहे ,परंतु शाम करीब 4:00 के बाद से थोड़ी राहत भी कुछ जिले के लोगों को मिली. गया, औरंगाबाद ,जहानाबाद और नवादा में तेज हवा और वर्षा के लिए येलो अलर्ट जारी किया. गया में ओलावृष्टि के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. हालांकि 4 दिनों के अलावा अन्य किसी जिलों के मौसम में कोई परिवर्तन नहीं रहे.

ये भी पढ़ें: बांका में फर्जी हाजिरी का खेल, जिले से बाहर रहकर दर्ज कराई उपस्थिति, 19 शिक्षकों के वेतन पर रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, आनंद मधुकर और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget