एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के कई जिलों में दोपहर होते ही सकड़ों पर छा जाता है सन्नाटा, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत? 

Heatwave In Bihar: तकरीबन 70 प्रतिशत जिले हीट वेव की चपेट में हैं. उत्तर बिहार के कुछ जिले ही गर्मी की कहर से बचे हुए हैं. दक्षिण बिहार के कई जिलों में पारा 46 डिग्री से उपर है. 

Bihar Weather Update: बिहार में भीषण गर्मी का कहर बरपा है. राज्य हीटवेव की चपेट में है और एक माह से गर्मी व तपीश से लोग बेहाल हैं. लोगों का जीना मुहाल हो गया है. मौसम विभाग ने हालांकि 15 तारीख के बाद कुछ राहत मिलने की बात कही थी, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान भी प्राकृति के इरादों के आगे फेल हो गया. इस भीषण गर्मी के कारण प्रदेश के कई जिलों में दोपहर के समय सन्नाटा पसर जाता है. दक्षिण बिहार के कई जिलों में पारा 46 डिग्री से उपर है. 

कई जिलों में उष्ण लहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने औरंगाबाद, पटना, गया, आरा, बक्सर, सारण सहित कई जिलों में उष्ण लहर का अलर्ट जारी किया है. लोगों को अभी और 2-3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है. वहीं लोगों का कहना है कि इतने गर्मी पहले कभी नहीं देखी थी. सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा है. गर्मी से हाल बेहाल है. लोग चाहते हैं कि जल्द बारिश हो कि कुछ राहत मिले.

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पटना का  तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, बक्सर का 46.6, भोजपुर 46.2, वैशाली का 44.3, औरंगाबाद का 46.2, बांका का 43.3, नवादा का 44.0, अरवल में 46.4 और बिक्रमगंज 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस किशनगंज का दर्ज किया गया. 

उत्तर बिहार के जिलों में हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार में आद्रता भरी पूरवा हवा पिछले दो तीन दिनों से चल रही है, जिस कारण यहां मौसम सुहाना बना हुआ है, जबकि दक्षिणी और पश्चिम बिहार में हीट वेव का असर ज्यादा है. तकरीबन 70 प्रतिशत जिले हीट वेव की चपेट में हैं. उत्तर बिहार के कुछ जिले ही गर्मी की कहर से बचे हुए हैं. 19 जून की रात को पूर्णिया के रास्ते मानसून का बिहार में आगमन हो गया. इससे 4-5 दिनों तक सीमांचल क्षेत्र में जमकर बारिश होने की संभावना हैं. दक्षिण बिहार के हिस्सों में बुधवार से मौसम में कुछ बदलाव जरूर दिखेगा. हल्की वर्षा भी हो सकती है, लेकिन हीट वेव से अभी ज्यादा राहत मिलने वाली नहीं है. 

ये भी पढ़ेंः Nawada News: जब रेलवे ट्रैक पर फंस गई स्कूल बस, सामने से आती ट्रेन देख बच्चों की रूक गई सासें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget