एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार में कम हुई ठंड तो अब तेज हवा ने बढ़ाई परेशानी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast: 24 घंटे के भीतर 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है. प्रदेश में बारिश को लेकर अभी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. जानें आज कैसा रहेगा मौसम.

Weather Today: प्रदेश में बदलते मौसम के बीच तेज हवाओं से अब लोग परेशान हैं. बिहार में तापमान बढ़ने के बाद ठंड में कमी आई है लेकिन रविवार को दिन भर तेज हवाएं चलती रहीं. आज भी कुछ इसी तरह का मौसम रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार 13 फरवरी तक राज्य में सतही हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के आसार हैं. 24 घंटे के भीतर 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. खास कर नदी में नाविकों या नाव से यात्रा करने वालों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

बुधवार से ऊपर चढ़ेगा न्यूनतम तापमान

राज्य में तेज हवाएं चलेंगी लेकिन बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. प्रदेश के कई जिलों में ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. दिन में धूप निकलने से अब हल्की गर्मी भी लग रही है. दिन में मौसम भी साफ रह रहा है. शाम होते ही हल्की ठंड का एहसास अभी है. बुधवार से न्यूनतम तापमान फिर से ऊपर चढ़ेगा. सोमवार और मंगलवार दो दिन तक राज्य में तेज हवा के चलते न्यूनतम तापमान में कमी आएगी.

रविवार को कहां कैसा रहा मौसम?

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मौसम की बात करें तो सबसे अधिक तापमान खगड़िया में रहा. यहां रविवार को 29.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. पटना का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की कमी आई है. इसके अलावा 14 और जिलों में भी अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है. पटना के न्यूनतम तापमान की बात करें तो 16.6 डिग्री रहा. आज भी स्थिति कुछ ऐसी ही रहेगी.

एक नजर में देखें कैसा रहा प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री.

गया का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री.

भागलपुर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री.

मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री.

औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री.

यह भी पढ़ें- VIDEO: बिहार में क्यों नाराज हैं कांग्रेस कार्यकर्ता? अखिलेश सिंह के सामने भिड़े, इसके पहले भी कर चुके हैं मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget