एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार में करवट लेने वाला है मौसम, कई जिलों में हो सकती है बारिश, IMD की रिपोर्ट देखें

Bihar Weather Report: रविवार को 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा. अधिकतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हुआ लेकिन कोई खास परिवर्तन नहीं दिखा.

पटनापिछले तीन दिनों से दिन के तापमान बढ़ोतरी और धूप में कड़वाहट के साथ लोगों को राहत मिली है. हालांकि रात में और सुबह के समय ठंड अभी बरकरार है. रविवार (11 फरवरी) की शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 20 जिलों में 10 डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. हालांकि मौसम करवट ले सकता है. 13 फरवरी से दक्षिण बिहार के दक्षिण पूर्व और दक्षिण मध्य इलाकों के पटना समेत कई जिलों में हल्की वर्षा के संकेत हैं. मेघ गर्जन के भी आसार हैं.

वहीं 14 फरवरी को भी पटना सहित दक्षिणी भाग के अधिसंख्य जिलों में और उत्तरी भाग के भी कई जिलों में हल्की वर्षा के साथ मेघ गर्जन की संभावना है. इसके साथ ही ठंड में फिर से बढ़ोतरी होने के संकेत दिख रहे हैं. हालांकि आज सोमवार को मौसम में कोई विशेष बदलाव के की संभावना नहीं है आज दिन के ताप में धूप निकलने के साथ तापमान सामान्य रहने की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से औसत 3.1 किलोमीटर ऊपर दक्षिणी असम के पास बना है. साथ ही एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण गुजरात एवं आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से औसत 1.5 किलोमीटर ऊपर अभी भी मौजूद है. इसके प्रभाव से सोमवार तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन मंगलवार से बदलाव होने के संकेत हैं. न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.

20 जिलों में 10 डिग्री से नीचे रहा न्यूनतम तापमान

बीते रविवार को 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा. अधिकतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हुआ लेकिन कोई खास परिवर्तन नहीं दिखा. शनिवार की अपेक्षा रविवार को दिन के तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई. राजधानी पटना में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा. पटना का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

राज्य का सबसे अधिक तापमान दूसरे दिन भी मधुबनी में 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सबसे कम गया में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के दक्षिणी इलाकों के अधिसंख्य जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है. रविवार को औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहा जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री के आसपास रहा.

यह भी पढ़ें- फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी आवास पर क्यों पहुंची पुलिस? BJP की ओर से आई प्रतिक्रिया, निशाने पर RJD

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget