एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में 3-4 दिन हीट वेव की स्थिति नहीं, पटना समेत इन इलाकों में कल से बारिश के आसार

Bihar Weather Update: सबसे अधिक तापमान बीते मंगलवार को शेखपुरा में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा. आज बुधवार को बिहार के किसी भी जिले में वर्षा की संभावना नहीं है.

Bihar Weather Today 10 April 2024: अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह में बिहार का मौसम अनुकूल दिख रहा है. इस वर्ष अप्रैल महीने में मात्र एक दिन 42 डिग्री के आसपास तापमान दिखा और नौ जिलों में हीट वेव की स्थिति देखी गई. आज बुधवार (10 अप्रैल) को भी मौसम अनुकूल रहने की संभावना है. एक-दो जिलों में 40 डिग्री के आसपास तापमान रहने का अनुमान है जबकि कल गुरुवार (11 अप्रैल) से अगले 3-4 दिनों तक तापमान में और गिरावट हो सकती है. तीन से चार दिनों तक हीट वेव की स्थिति नहीं रहेगी.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार से राज्य के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग के पटना समेत दक्षिणी इलाकों के अधिसंख्य जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है. इसके साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है. बिजली चमकने के साथ वज्रपात के आसार हैं. तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे से चल सकती है.

राज्य में दिखेगा प्री-मॉनसून का असर

मौसम विभाग के अनुसार 11 से 14 अप्रैल तक राज्य में प्री-मॉनसून का असर दिखेगा. दक्षिण बिहार के साथ-साथ उत्तर बिहार के भी कुछ जिलों में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. तापमान में कमी देखने को मिल सकता है. 15 अप्रैल से हीट वेव की स्थिति भी देखी जा सकती है.

आज कैसा रहेगा मौसम? (Bihar Weather Today)

आज बुधवार को किसी भी जिले में वर्षा की संभावना नहीं है. तापमान में मंगलवार की अपेक्षा हल्की वृद्धि हो सकती है. कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक हो सकता है. अधिसंख्य जिलों में 40 डिग्री से नीचे तापमान रहने का पूर्वानुमान है.

मंगलवार (09 अप्रैल) को भी राज्य के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दिखा. तीन जिलों में 40 डिग्री के करीब तापमान रहा. सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा. औरंगाबाद में 40.2 और सीवान के जीरादेई में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. राजधानी पटना में 0.1 डिग्री की गिरावट के साथ 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान मोतिहारी और सहरसा के अगवानपुर में 17.5 डिग्री रहा. 

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: छपरा में दबंगई! SDO पत्नी के बॉडीगार्ड से पति ने युवक को पिटवाया, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget