एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में आज भी आंधी-पानी की संभावना, रोहतास, कैमूर सहित इन जिलों के लोग रहें सावधान!

Bihar Weather Update: गुरुवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक भागलपुर में 59 मिलीमीटर बारिश हुई है. इसके चलते राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा.

Bihar Weather: बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम थोड़ा ठीक है. आज (शुक्रवार) भी बिहार के लगभग जिलों में बादल छाए रहेंगे. कई जिलों में आंधी-पानी की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं. इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है. हल्की बारिश या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. 

मौसम विभाग की ओर से बीते गुरुवार को अगले 24 घंटे के लिए रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. हालांकि कुछ और भी जिले हैं जहां आज बारिश और वज्रपात की संभावना है. हालांकि ऑरेंज अलर्ट इन जिलों के लिए नहीं है. मौसम विभाग का कहना है कि गया, जहानाबाद, नवादा, नालंदा और पटना जिले के कुछ भागों में बारिश की संभावना है. बिजली गिर सकती है.

सुबह-सुबह इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से आज (शुक्रवार) सुबह 6 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट के बीच वैशाली, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, बांका और जमुई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवा के साथ हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. वज्रपात की भी संभावना है.

बीते गुरुवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक भागलपुर में 59 मिलीमीटर बारिश हुई है. इसके अलावा सुपौल में 48.4, गया में 46.4, मधुबनी में 44, किशनगंज में 37, पूर्वी चंपारण में 36.2 और बांका में 35 मिलीमीटर बारिश हुई है. 

बारिश के चलते राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा. राजधानी पटना में करीब एक डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे अधिक तापमान रोहतास के डेहरी में 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. 

यह भी पढ़ें- 'आज भारत है… कल आप हो सकते हैं', आतंकवाद पर जापान में बोले JDU सांसद संजय झा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget