एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: सहरसा, कटिहार समेत 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना, वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी

Bihar Weather Update: प्रदेश में हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. मुजफ्फरपुर के मुसहरी में 131.2 मिलीमीटर और बक्सर में 119 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है.

Weather News 8 August 2023: बिहार के 11 जिलों में आज (8 अगस्त) मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही प्रदेश के ज्यादातर जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी दी गई है. जिन इलाकों में भारी बारिश होगी उनमें सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, वैशाली, पश्चिम चंपारण, सारण और गोपालगंज शामिल हैं. इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में मध्यम स्तर से लेकर हल्की वर्षा की चेतावनी दी गई है.

बीते सोमवार को राज्य के अधिसंख्य जिलों में वर्षा दर्ज की गई है. दो जिलों में बहुत ज्यादा भारी बारिश हुई है. मुजफ्फरपुर के मुसहरी में 131.2 मिलीमीटर और बक्सर में 119 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है. नालंदा में 82.6 मिलीमीटर, मुजफ्फरपुर के सरैया में 75, समस्तीपुर के पूसा में 73.2, मुजफ्फरपुर के गायघाट में 71, पूर्णिया में 69.8, वैशाली में 67, सुपौल में 66.6, कटिहार में 66.4 और रोहतास में 65.8 मिलीमीटर बारिश हुई है. राजधानी पटना की बात की जाए तो यहां 50.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है. यह आंकड़े रविवार की शाम से लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे के बीच के हैं.

28 से 31 डिग्री के बीच रहा औसत तापमान

प्रदेश में हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार को राजधानी पटना में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा. सबसे अधिक तापमान अररिया के फारबिसगंज और छपरा में 32 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम तापमान रोहतास के डेहरी और नालंदा में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूरे राज्य का औसत तापमान 28 से 31 डिग्री के बीच रहा.

इन कारणों से बिहार में वज्रपात की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दक्षिण बिहार एवं इसके आसपास के क्षेत्रों उत्तर बांग्लादेश तक एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है. मॉनसून की ट्रफ रेखा अमृतसर, करनाल, गोरखपुर, भागलपुर, मालदा से होकर पूर्व की ओर मणिपुर तक प्रभावी है. इसके प्रभाव से आज अधिसंख्य जिलों में मेघ गर्जन और भारी वर्षा से लेकर मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है.

यह भी पढ़ें- Exclusive: ...और रोने लगा मनीष कश्यप, मां ने गाल छू कर हालचाल पूछा, क्या बातें हुई? तमिलनाडु पुलिस को लेकर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget