एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार में आज झमाझम बारिश होने के संकेत, वज्रपात की भी संभावना, 9 जिलों के लिए खास अलर्ट

Bihar Weather Updates: मौसम विभाग की ओर से राज्य के सभी जिलों के लोगों को वज्रपात से बचने की सलाह दी गई है. कहीं-कहीं झोंके के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

पटना: आज से अगले तीन दिनों तक राज्य के सभी जिलों में मॉनसून सक्रिय रहेगा. पटना मौसम विभाग (Patna Meteorological Department) के अनुसार गुरुवार (29 जून) को राज्य के सभी जिलों में मध्यम स्तर से लेकर भारी वर्षा होने के आसार हैं. पूरे दिन बद्री नुमा मौसम रहेगा. इसके साथ ही प्रदेश के तापमान में भी गिरावट होगी. कई जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है.

बिहार के नौ जिलों में आज भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, भागलपुर, बांका, खगड़िया, कटिहार, मधेपुरा और सीतामढ़ी शामिल हैं. इन जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. लोगों को उचित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है. राज्य के लगभग सभी जिलों में सतही हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. कहीं-कहीं झोंके के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है.

बीते बुधवार को कैसा रहा मौसम?

राज्य के सभी जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर बुधवार को वर्षा हुई लेकिन प्रमुख रूप से 13 शहरों में मध्यम स्तर की बारिश हुई है. पूर्वी चंपारण में 62 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई तो बांका जिले में 48.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है. इसके अलावा किशनगंज में 45.2, मधेपुरा में 45.4, भागलपुर में 45.0, खगड़िया में 35.8, सुपौल में 34.6, दरभंगा में 32, अररिया में 30, जमुई में 28.5, पूर्णिया में 27.0, कटिहार में 26.3 और मुंगेर में 26.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में हल्की वर्षा हुई है.

पटना के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट

बुधवार को एक-दो जिलों को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में 32 से 34 डिग्री के आसपास तापमान रहा. सबसे अधिक तापमान वाल्मीकि नगर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान किशनगंज में 28 डिग्री रहा. पटना में भी तापमान में काफी गिरावट रही. मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को 4.8 डिग्री की गिरावट के साथ 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम राजस्थान से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है. एक निम्न दाब क्षेत्र उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश एवं उसके आसपास स्थित है. इसके प्रभाव से आज राज्य के सभी जिलों में वर्षा के साथ तेज हवा चलने एवं वज्रपात की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें- Amit Shah Bihar Visit: बिहार में आज अमित शाह, लखीसराय में करेंगे रैली, ललन सिंह के क्षेत्र में 'खेल' की तैयारी शुरू?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget