एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: बिहार में कहीं चलेगी लू तो कहीं बारिश के संकेत, 14 जिलों के लोग आज रहें सावधान

Bihar Weather Update: बुधवार को पांच जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया. राज्य का औसत तापमान 38 डिग्री के करीब रहा. जानिए आज के मौसम का ताजा हाल.

Bihar Weather News 18 April 2024: बीते चार दिनों से बिहार के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. खासकर दक्षिण बिहार में और उत्तर पश्चिम के चार जिलों में प्रतिदिन तापमान बढ़ रहा है. पटना मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अभी अगले पांच दिनों तक राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है. गुरुवार (18 अप्रैल) को 14 जिलों में लू और उष्ण लहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है. कुछ इलाकों में आज बारिश की भी संभावना है.

जिन 14 जिलों के लोगों को लू को लेकर सावधान रहना है उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, शेखपुरा, नवादा, मुंगेर, खगड़िया, जमुई और बांका शामिल है. इन जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है. राजधानी पटना सहित अन्य जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी के साथ भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

पांच जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आद्रता में कमी एवं तापमान में वृद्धि होने के कारण दक्षिण बिहार में और उत्तर पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में उष्ण लहर की संभावना है. राज्य के दक्षिणी इलाकों में जहां गर्मी का सितम लोगों को झेलना पड़ रहा है तो उत्तर पूर्व और उत्तर मध्य भाग में गर्मी से राहत की भी संभावना दिख रही है. आज मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले के कुछ भागों में हल्की वर्षा और बिजली चमकने की संभावना है. बादल छाए रहने के भी संकेत हैं. इन जिलों के तापमान में हल्की कमी देखी जा सकती है.

बीते बुधवार को मंगलवार की अपेक्षा राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिली. बुधवार को पांच जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया. लगातार चौथे दिन शेखपुरा में सबसे अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. इसमें मंगलवार की अपेक्षा 0.8 डिग्री की कमी देखी गई.

40 डिग्री से ऊपर तापमान रहने वाले जिलों में शेखपुरा के अलावा सीवान, नवादा, बांका और रोहतास रहा. राजधानी पटना में 1.1 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राज्य का औसत तापमान 38 डिग्री के करीब रहा. न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रहा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कर लिया गया है कैद? तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget