एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कर लिया गया है कैद? तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह साफ कर दिया कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चुनाव प्रचार करेंगे. बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सीएम नीतीश पर तंज कसा.

Tejashwi Yadav Attacks on CM Nitish Kumar: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार (17 अप्रैल) को जेडीयू के एक बयान पर पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया. तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर सवाल उठाया. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने तो अपने इतिहास में पहली बार देखा है कि चुनाव के वक्त कोई मुख्यमंत्री घर में कैद हो गया है.

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए आगे कहा कि अब कैद हैं या कर दिया गया है ये सवाल उठता तो है. देखिए क्या हो रहा है. ऐसा तो कभी हुआ नहीं पहले. दरअसल जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा था कि लालू यादव को उनकी खौफ वाली छवि की वजह से तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार में जाने से रोक रहे हैं. इसी बयान के बाद अब तेजस्वी ने निशाना साधा है.

तेजस्वी बोले- 'चुनाव प्रचार करेंगे लालू यादव'

इससे पहले बुधवार को तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह साफ कर दिया कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चुनाव प्रचार करेंगे. तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन चल रहा है. वह बिहार के बड़े लीडर हैं ऐसे में वह आगे भी चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे.

'संविधान को खत्म करने वाले को ही खत्म कर देंगे'

बता दें कि लालू यादव बुधवार को पत्नी राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य के साथ सारण गए थे. यहां उन्होंने रोहिणी आचार्य के लिए एक कार्यालय का उद्घाटन किया. सारण में लालू यादव ने लोगों को संबोधित भी किया. उन्होंने लोगों से कहा कि आज के दिन संकल्प लें कि किसी भी कीमत पर बाबा साहेब के संविधान को खत्म नहीं होने देंगे. खत्म करने वाले लोग को ही हम खत्म कर देंगे.

यह भी पढ़ें- 'इस पर क्यों नहीं बोलते प्रधानमंत्री?', तेजस्वी यादव ने PM मोदी का नाम लेते हुए क्या पूछ दिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget