एक्सप्लोरर

Bihar Weather Report: पटना समेत बिहार के सभी जिलों में अभी जारी रहेगी उमस भरी गर्मी, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather News: बिहार में मानसून काफी कमजोर स्थिति में है. ऐसे में स्थानीय कारणों से कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो रही है, लेकिन अगले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश की उम्मीद नहीं है.

पटना: बिहार में अगले दो दिनों तक उमस भरी गर्मी जारी रहने की उम्मीद है. इसके बाद राज्य में बारिश होने के आसार हैं. वर्तमान में मानसून की ट्रफ रेखा गुजरात, मध्य प्रदेश होते हुए ओडिशा तक गुजर रही है. इसके कारण प्रदेश में पूर्वा का प्रवाह जारी है. पूर्वा हवा अपने साथ काफी मात्रा में नमी ला रही है, जो तेज धूप के कारण उमस में बदल जा रही है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है, जिसके 20 जुलाई तक बिहार पहुंचने की उम्मीद है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में मानसून काफी कमजोर स्थिति में है. ऐसे में स्थानीय कारणों से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो रही है, लेकिन अगले 24 घंटे के अंदर राज्य में भारी वर्षा की उम्मीद नहीं है. इधर, आम लोग बारिश नहीं होने से काफी परेशान है. उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल है. वहीं, समय पर बारिश नहीं होने के कारण राज्य में सूखे की स्थिति बन रही है. कई जिलों में औसत से कम बारिश हुई है, जिससे खेतों में धुल उड़ रहे हैं और दरारें पड़ी हैं. बारिश नहीं होने के कारण खेत की बुआई प्रभावित हुई है.

ये भी पढ़ें- Aurangabad News: वृद्ध की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल तो अब जांच की बात कह रही पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

मानसून में उतार-चढ़ाव होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया

इधर, मौसम विज्ञानी का कहना कि मानसून की वर्षा में उतार-चढ़ाव होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है. किसी साल बारिश अधिक होती है तो कभी वर्षा कम होती है. यह स्वाभाविक है. वहीं, शनिवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान हवा में आद्र्रता 58 प्रतिशत रही. शनिवार की सुबह से ही मौसम में तल्खी देखी गई, जो दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गई. वहीं, शनिवार को बिहार के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है. हालांकि, इस दौरान राज्य में कहीं भी भारी बारिश की सूचना नहीं है.

ये भी पढ़ें- Presidential Candidate: तेजस्वी ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर कसा तंज, कहा- राष्ट्रपति भवन में 'मूर्ति' की जरूरत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget