एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में सताएगी गर्मी, 3 से 5 डिग्री तक तापमान में हो सकता है इजाफा, इन जिलों में हो सकती है बारिश

Patna Weather Report: शेखपुरा में मंगलवार को तापमान सबसे ज्यादा रहा. शेखपुरा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा.

Bihar Weather Update: अप्रैल का महीना शुरू होते ही बिहार (Bihar) में तापमान तेजी से बढ़ने के आसार प्रबल हो रहे हैं. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में 3 से 5 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है. इसके साथ ही राजधानी पटना (Patna) समेत सूबे के ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में तेजी दर्ज की जा सकती है. लिहाजा, लोगों को अगले कुछ दिनों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

एक दिन पहले ऐसा रहा तापमान

शेखपुरा में मंगलवार को तापमान सबसे ज्यादा रहा. शेखपुरा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों का अधिकतम तापमान पर नजर डालने से पता चलता है कि राजधानी पटना का पारा लगातार बढ़ रहा है. यानी पिछले कुछ दिनों में पटना में 2 से 5 डिग्री तक तापमान बढ़ चुका है. वहीं, आईएमडी ने आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी के आसार हैं. वहीं, सुपौल में मंगलवार को 35.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. इसके अलावा, भागलपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया है.

तेज गर्मी के बीच बारिश से मिल सकती है राहत

भारतीय मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि राजधानी पटना समेत सूबे के अन्य जिलों में गर्मी बढ़ेगी. हालांकि, इससे पहले हल्की बारिश होने से सूबे के कई जिलों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम के जानकार के मुताबिक समुद्र तल के कुछ ऊपर एक ट्रफ लाइन का निर्माण हुआ है. यह झारखंड से ओडिशा, आंध्र प्रदेश से दक्षिण यानी तमिलनाडु तक गई है. लिहाजा, इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के भीतर  प्रदेश के उत्तर पश्चिम भाग के एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. इस दौरान,पूर्वी और पश्चिमी चंपारण समेत बिहार के कुछ जिलों में बुधवार को बारिश के आसार हैं. 

ये भी पढ़ेंः CM नीतीश के 'लाल किले' वाले इफ्तार पर गिरिराज बोले- 'एफिडेविट करवा कर नाम में ही पीएम सटवा लें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
क्या मधुमक्खियां अंतरिक्ष में छत्ता बना सकती हैं, जानें क्या कहता है विज्ञान?
क्या मधुमक्खियां अंतरिक्ष में छत्ता बना सकती हैं, जानें क्या कहता है विज्ञान?
Embed widget