एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार को चिलचिलाती धूप ने किया बेहाल, कई जिलों के भीषण लू की चपेट में आने पर प्रशासन अलर्ट

Heatwave in Patna: राजधानी का तापमान सोमवार को 43.2 डिग्री पहुंच गया. बढ़ती गर्मी और लू ने आम जनजीवन को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है. तेज धूप व लू की वजह से लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है.

Bihar Weather Update Today: राज्य में सियासी पारे के साथ ही राजधानी पटना के मौसम का तापमान भी तेजी बढ़ रहा है. पटना का तापमान सोमवार को 43.2 डिग्री पहुंच गया. बढ़ते तापमान ने अब आम जनजीवन को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है. तेज धूप और लू की वजह से सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी. बढ़ती गर्मी से सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जो इस वक्त रमजान के महीने का रोजा रखते हैं. तेज गर्मी ने लोगों का गला सुखाना शुरू कर दिया है. 

दरअसल, बिहार की राजधानी पटना के अलावा रोहतास, औरंगाबाद, सीवान और शेखपुरा समेत कई दूसरे जिले इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं. रोहतास जिले में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने के साथ ही रविवार को यह राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. वहीं, राज्य की राजधानी पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मंत्री ने हालात पर नजर रखने के दिए निर्देश

चिलचिलाती धूप से प्रदेश वासियों को फिलहाल कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है क्योंकि राज्य सरकार के बिहार मौसम सेवा केंद्र (बीएमएसके) ने कहा है कि अगले तीन-चार दिन तक बिहार में गर्मी इसी तरह पड़ने की उम्मीद है. बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम ने सोमवार को बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं. हमने जिलाधिकारियों को भी सलाह दी है कि वे अपने-अपने जिलों में स्थिति की निगरानी करें.

ये रहे सबसे गर्म जिले

राज्य के दस जिलों में रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया. वहीं पांच स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. बिहार के शेखपुरा, सीवान और औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं खगड़िया में अधिकतम तापमान 41.8, गया में 41.7 और भोजपुर में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

लू को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

राजधानी पटना में लू के थपेड़ों को देखते हुए पटना मौसम विज्ञान केंद्र येलो अलर्ट जारी कर चुका है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को राजधानी के तापमान में और वृद्धि होने की आशंका है, जिससे लू की मार और ज्यादा पड़ सकती है.  केंद्र के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है. वहीं, गुरुवार को गर्मी का सितम और भी पढ़ सकता है. राजधानी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. 

जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

राजधानी में लू के प्रकोप को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने लू और गर्म हवाओं से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. जिला प्रशासन ने लोगों को बेवजह धूप में जाने से मना किया है. साथ ही कहा है कि अगर जरूरी हो तो हल्के रंग के कपड़े पहन कर निकले. साथ ही तेज धूप में सिर को कॉटन के कपड़े से ढक कर रखने की भी अपील की गई है. इसके अलावा लोगों से हल्का भोजन व मौसमी फलों का सेवन करने की सलाह दी गई है. लू के लक्षण जैसे चक्कर या उल्टी आने पर फौरन अस्पताल जाने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही लू लगने पर शरीर को बार-बार ठंडे पानी से मलने की सलाह दी गई है. इसके अलावा बेजुबान मवेशियों को भी लू से बचाने के लिए दोपहर में बाहर नहीं निकाले की सलाह दी गई है. साथ ही बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में छोड़ने से बचने के लिए कहा गया है. 

ये भी पढ़ेंः Motihari Hooch Tragedy: मोतिहारी शराबकांड मामले में पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज, पांच थानाध्यक्ष निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget