एक्सप्लोरर

Bihar Weather Forecast: सावधान! बिहार में आज से पलटी मारने जा रहा मौसम, जानिए अपने शहर का ताजा हाल

Bihar Weather News: पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार में आज से अगले 5-6 दिनों तक मानसून के ज्यादा कमजोर रहने की संभावना है. बीते बुधवार को भी राज्य में मानसून सामान्य रहा.

Bihar Weather Update: बिहार में आज (29 अगस्त) से अगले 5-6 दिनों के लिए मौसम में बदलाव होने जा रहा है. अगस्त में वर्षा की स्थिति कुछ ठीक रही, लेकिन इस साल के मानसून में अब तक बिहार में सामान्य से 24 फीसद कम वर्षा हुई है. एक बार फिर कुछ दिनों के लिए राज्य का मानसून पूरी तरह कमजोर होने जा रहा है. मौसम विभाग की ओर से आज से अगले 5-6 दिनों तक किसी जिले में भारी वर्षा या वज्रपात को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

इस वर्ष राज्य के कई ऐसे जिले हैं जहां बहुत ज्यादा कम वर्षा हुई है तो कुछ-कुछ जिलों में सामान्य से अधिक भी वर्षा हुई है. आंकड़ों को देखें तो राज्य के 18 जिले बांका, बेगूसराय, भभुआ, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, शिवहर एवं सीतामढ़ी में 25 से 50 फीसद तक कम वर्षा हुई है.

हालांकि कुछ ऐसे भी जिले हैं जहां सामान्य से अधिक वर्षा हुई है तो कुछ-कुछ जिलों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं रहा. अरवल में सामान्य से 7 फीसद, गया में 4, नवादा में 24 और शेखपुरा में 11 फीसद से अधिक वर्षा हुई है. सामान्य से बहुत कम के अंतर में देखें तो बक्सर और जमुई में 3 फीसद, नालंदा में 2 और सीवान में 7 फीसद कम वर्षा होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है.

इस कारण हो रहा मौसम में बदलाव

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आज (गुरुवार) पूर्वी मध्य एवं उससे सटे उत्तरी खाड़ी के ऊपर एक ताजा निम्न दवाब का क्षेत्र बनने की संभावना है. वहीं मानसून की अक्षीय रेखा सौराष्ट्र एवं कच्छ के ऊपर गहरे अवसाद के केंद्र से होते हुए उदयपुर, डाल्टेनगंज, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. इन मौसमी कारकों के प्रभाव से बिहार में आज से अगले 5-6 दिनों तक मानसून के ज्यादा कमजोर रहने की संभावना है. 

बीते बुधवार को भी राज्य में मानसून सामान्य रहा. खासकर दक्षिण बिहार में कई जिलों में सक्रिय वर्षा के साथ दिनभर बादल छाए रहे. कई जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई. रोहतास में 65.5 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई. भोजपुर में 60.4 मिलीमीटर, बक्सर में 58.5 मिलीमीटर, भभुआ में 46.8 मिलीमीटर, औरंगाबाद में 36.6 मिलीमीटर, गया में 36.4, लखीसराय में 34.2 और जमुई में 29 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है.

32.3 डिग्री सेल्सियस रहा पटना का तापमान

वहीं राजधानी पटना, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर और वैशाली में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की वर्षा हुई है. बीते मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को राज्य के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई. पटना में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के DGP आरएस भट्टी बनाए गए CISF के DG, दलजीत सिंह चौधरी को BSF की कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget