एक्सप्लोरर

Bihar Weather: पटना सहित 32 जिले में मेघ गर्जन और ठनका की चेतावनी, वर्षा के भी आसार, जानें आज का मौसम

Bihar Weather Today: 32 जिलों में से आठ जिलों में उमस भरी गर्मी की भी चेतावनी दी गई है. इनमें पटना, वैशाली, पश्चिम चंपारण, सारण, सीवान, गया, नालंदा और जहानाबाद शामिल है.

Bihar Weather News: बिहार में आज-कल मौसम बदला-बदला सा है. आज (बुधवार) एक तरफ पटना सहित 32 जिलों में वज्रपात और बारिश की चेतावनी दी गई है तो दूसरी ओर कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. जिन 32 जिलों में वज्रपात, मेघ गर्जन और बारिश की संभावना है वहां तेज हवाएं भी चल सकती हैं. उसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, अरवल और बक्सर को छोड़कर राजधानी पटना सहित सभी 32 जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. कई जगहों पर मेघ गर्जन एवं वज्रपात की संभावना बन रही है. 32 जिलों में से आठ जिलों में उमस भरी गर्मी की भी चेतावनी दी गई है. इनमें पटना, वैशाली, पश्चिम चंपारण, सारण, सीवान, गया, नालंदा और जहानाबाद शामिल है.

आज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद

जिन जिलों में संभावना जताई गई है कि बारिश नहीं होगी उन जिलों में 1 से 2 डिग्री तापमान में कमी/वृद्धि हो सकती है. हालांकि मंगलवार को दिन में उमस वाली गर्मी रही, लेकिन शाम में पछुआ हवा का प्रवाह हुआ और आद्रता में नमी आई. इसके चलते कई जिलों में आज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद दिख रही है.

रोहतास के डेहरी में रहा 42 डिग्री तापमान

बीते मंगलवार को सिर्फ दक्षिण-पश्चिम इलाकों में हीट वेव वाली स्थिति रही. राजधानी पटना सहित कई जिलों के तापमान में कमी आई लेकिन उमस भरी गर्मी लगभग सभी जिलों में बरकरार रही. तीन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा. इनमें सबसे अधिक रोहतास के डेहरी में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. गया में 41.7 डिग्री और बक्सर में 41.2 डिग्री तापमान रहा. पटना का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री रहा.

मंगलवार को कई जिलों में वर्षा हुई. सबसे अधिक मुजफ्फरपुर में 59 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा अररिया में 58.2 मिलीमीटर, समस्तीपुर में 44.4, पूर्वी चंपारण में 42.8, पश्चिमी चंपारण में 42, किशनगंज में 34.4, बेगूसराय में 19.4 और दरभंगा में 18.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. देर रात में पूर्णिया, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया.

यह भी पढ़ें- अब नालंदा का लाल शहीद, एक महीने पहले घर आए थे सिकंदर राउत, सेना में नौकरी के बाद हुई थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget