एक्सप्लोरर

Bihar Weather: सावधान! पूर्वी चंपारण से लेकर बक्सर-सीवान तक हो सकती है भारी बारिश, 7 जिलों में IMD का अलर्ट

Bihar Weather Update: बिहार में अगले 5 दिनों में कई जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है. रविवार को पटना आईएमडी की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक पूर्वी चंपारण में बारिश हुई है.

Bihar Weather Today 19 August 2024: बिहार में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है. आज (19 अगस्त) पूरे प्रदेश में हल्की या मध्यम स्तर की बारिश की संभावना तो है ही लेकिन सात जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इन सात जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, कैमूर, रोहतास, गोपालगंज, बक्सर और सीवान शामिल है. इसके अलावा अन्य आसपास के जिलों में भी हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ वज्रपात की संभावना है. 

क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दक्षिण बांग्लादेश और इसके आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे संबंधित चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर फैला हुआ है जिसके धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और बांग्लादेश एवं उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल में एक चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाएगा. इसके बाद यह उत्तर पश्चिम की ओर गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, इससे सटे बिहार, उत्तर प्रदेश एवं निकटवर्ती मध्य प्रदेश से अगले तीन-चार दिनों में बढ़ सकता है. 

वहीं एक मॉनसून अक्षीय रेखा बीकानेर, सीकर, औराई, सिद्धि एवं रांची से होते हुए दक्षिण बांग्लादेश के निम्न दबाव वाले क्षेत्र एवं उसके आसपास से गुजर रही है. इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों में कई जिलों में भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है. साथ ही आज से तीसरे या चौथे दिन कुछ जिलों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है. अगले दो दिनों तक राज्य के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.

सबसे अधिक पूर्वी चंपारण में हुई बारिश

बीते रविवार को मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में सबसे अधिक पूर्वी चंपारण में 146 मिलीमीटर बारिश हुई है. इसके बाद भोजपुर में 140 मिलीमीटर और नालंदा में 132.4 मिलीमीटर के साथ बहुत भारी वर्षा हुई है. अरवल में  98.4 मिलीमीटर, पटना में 85.8, सीवान में 78.6, मुजफ्फरपुर में 78.4, बक्सर में 75, मधेपुरा में 74.6, नवादा में 72.2, सासाराम में 70.6, पश्चिम चंपारण में 70.02 और सुपौल में 68.6 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई है. इसके अलावा अररिया, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, वैशाली, समस्तीपुर, जमुई जिले में भी मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई.

बिहार में तापमान की बात करें तो बीते शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान में कुछ कमी दिखी, लेकिन बहुत ज्यादा बदलाव नहीं रहा. पटना में इसका व्यापक असर देखा गया. राजधानी पटना में 3.5 डिग्री की गिरावट हुई और अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे अधिक तापमान दूसरे दिन भी सीतामढ़ी में 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा. आज भी दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: गोपालगंज में शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस गाड़ी डिवाइडर से टकराई, चौकीदार की मौत, SI समेत तीन घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget