एक्सप्लोरर

बिहार में थानेदार के 2 ठिकानों पर रेड के बाद चौंक उठी निगरानी की टीम, नकद और गहनों के साथ क्या-क्या मिला?

Bihar News: बांका के शंभूगंज के थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के विरुद्ध पटना निगरानी थाने में 8 जुलाई को ही मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद 10 जुलाई को टीम ने छापेमारी की है.

Bihar Vigilance Raid: आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी की टीम ने बांका के शंभूगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के दो ठिकाने पर बुधवार (10 जुलाई) को छापेमारी की. बांका के सरकारी आवास और बेगूसराय में पैतृक आवास पर यह छापेमारी हुई है. बांका के शंभूगंज में करीब छह से सात और बेगूसराय के बाघी वार्ड संख्या 11 में 12 सदस्यीय टीम छापेमारी करने पहुंची थी.

छापेमारी के दौरान शंभूगंज थाना स्थित उनके सरकारी आवास से 50 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन, पांच बैंक पासबुक, कई जमीन के कागजात और निवेश से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं. इस संबंध में बांका पहुंचे निगरानी के डीएसपी अरुणोदय पांडेय ने बताया कि ब्रजेश कुमार के विरुद्ध पटना निगरानी थाने में 8 जुलाई को ही मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद 9 जुलाई को विशेष निगरानी न्यायालय भागलपुर की ओर से सर्च वारंट जारी किया गया था. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के सरकारी आवास व कार्यालय में छापेमारी कर 50 हजार नकद, विभिन्न बैंक के पांच पासबुक, जमीन के दस्तावेज और निवेश से संबंधित दस्तावेजों के साथ-साथ आठ ग्राम की एक सोने की चेन बरामद की गई है.

शंभूगंज में शाम करीब छह बजे तक हुई छापेमारी

शंभूगंज में छापेमारी सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुई. यह छापेमारी शाम 6 बजे तक चलती रही. निगरानी के डीएसपी अरुणोदय पांडेय ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में अनुसंधान जारी रहेगा. इसके बाद न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी. इसके बाद न्यायालय का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा.

उधर एसआई ब्रजेश कुमार के बेगूसराय स्थित आवास पर छापेमारी करने वाले निगरानी विभाग के डीएसपी समीर चंद्र झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बांका जिले के शंभूगंज थाने में पदस्थापित थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है. बेगूसराय स्थित आवास से सोने के जेवरात एवं ढाई लाख रुपये नकद मिले हैं. निगरानी थाने में कांड संख्या 6/24 दर्ज की गई थी. बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष ने आय से 69 लाख की अधिक संपत्ति अर्जित की है.

(बेगूसराय से इनपुट: धनंजय झा)

यह भी पढ़ें- Manish Kashyap: मनीष कश्यप फिर लगा रहे थाने का चक्कर, फेसबुक अकाउंट और पेज हैक, मांगे गए इतने रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget