एक्सप्लोरर

Bihar Government Scheme: नेट, जेआरएफ और गेट परीक्षा में बैठने का सुनहरा अवसर, बिहार सरकार फ्री में करा रही कोचिंग

Free coaching: साल 2022 में ही पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने इस योजना को लागू किया था. इसका फायदा अब तक सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उठाया है.

Free Competitive Exam Coaching: बिहार में आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सरकार ने नि:शुल्क कोचिंग सेवा शुरू की है. इसके तहत छात्र-छात्राएं नेट, जेआरएफ गेट और पीएचडी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं. सरकार ने पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ये योजना शुरू की है. 

विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था

साल 2022 में ही पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री व्यावसायिक पाठ्यक्रम मार्गदर्शन एवं उत्प्रेरण योजना को लागू किया था. इस योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक पदों पर एवं अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में नियुक्ति में इन वर्गों की भागीदारी बढ़ाना है. सरकार ने फैसला लिया है कि प्रयोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग दिलाई जाएगी. 

इसके लिए प्रदेश के सात विश्वविद्यालयों में एक-एक सेंटर खोले गए हैं. हर सेंटर पर योजना की निगरानी की जिम्मेदारी बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम को सौंपी गई है. योजना के मुताबिक हर सेंटर पर कोचिंग के लिए 60-60 विद्यार्थियों के दो-दो बैच संचालित होंगे. एक साल में 240 युवाओं को प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए तैयार किए जाने की योजना है.

कोचिंग करने वाले छात्रों के अभिभावक की वार्षिक आय कुल तीन लाख रुपये होनी चाहिए, तभी वो इस योजना का लाभ उठा पाएंगे.  इस दिए गए लिंक पर https://state.bihar.gov.in/bcebcwelfare/cache/41/09-Jul-24/SHOW_DOCS/Carreer%20guidance.pdf क्लिक करके विभाग की योजना की पूरी जानकारी ली जा सकती है. इच्छुक छात्र छात्राएं विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना फार्म भर सकते हैं. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: किशनगंज में जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को किया जाम, हटाने में अधिकारियों के छूटे पसीने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget