एक्सप्लोरर

Bihar News: निगरानी की टीम ने बिहार में घूसखोर BDO को दबोचा, अगले ही साल होने वाली थी शादी

Bihar Crime News: गया के फतेहपुर प्रखंड के बीडीओ राहुल रंजन को निगरानी ने गिरफ्तार किया है. सदर एसडीओ कार्यालय परिसर से 70 हजार लेते हुए रंगे हाथ दबोचा गया है.

Gaya News: बिहार में निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर बीडीओ को रिश्वत लेते हुए बुधवार (11 दिसंबर) को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला गया जिले के फतेहपुर प्रखंड का है. फतेहपुर प्रखंड के बीडीओ राहुल रंजन (BDO Rahul Ranjan) को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए गया सदर एसडीओ कार्यालय परिसर से गिरफ्तार कर लिया. राहुल रंजन 70 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे.

रिश्वत मांगने के बाद की गई थी शिकायत

बताया जाता है कि रिश्वत मांगने के संबंध में फतेहपुर प्रखंड के उपप्रमुख रंजीत कुमार ने निगरानी विभाग से इसकी शिकायत की थी. उन्होंने बताया था कि फतेहपुर बीडीओ राहुल रंजन ने पंचायत समिति के टेंडर को ऑनलाइन करने और 7वें वित्त आयोग की वित्तीय वर्ष 23-24 की विभिन्न योजनाओं की अनुशंसा एवं स्वीकृति देने के बदले में 81 हजार रुपये की मांग की थी. इसके बाद 70 हजार रुपये में बात तय हो गई. मामला रिश्वत से जुड़ा था तो उन्होंने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से कर दी थी.

गिरफ्तारी के लिए बनाया गया पूरा प्लान

इस पूरे मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि उपप्रमुख की शिकायत पर गिरफ्तारी के लिए प्लान बनाया गया था. इसी के तहत कार्रवाई की गई है. एसडीओ कार्यालय परिसर स्थित अनुमंडल लोक शिकायत कार्यालय के पास शिकायतकर्ता रंजीत कुमार से 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए फतेहपुर बीडीओ राहुल रंजन को रंगे हाथ पकड़ा गया. इसके बाद उनकी गिरफ्तार कर ली गई. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

फरवरी में होने वाली थी बीडीओ की शादी

उधर दूसरी ओर यह बात भी सामने आई है कि निगरानी के हत्थे चढ़े बीडीओ राहुल रंजन की अगले साल (2025) फरवरी में शादी होने वाली थी. उससे पहले ही वो घूसखोरी के मामले में गिरफ्तार हो गए. वे औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं. गया में गिरफ्तारी के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम अपने साथ पटना लेकर चली गई.

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ी खबर, शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget