एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ी खबर, शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी जानकारी

Bihar Teacher Transfer-Posting: मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि एक से 15 दिसंबर तक पोर्टल खुला है. हालांकि उन्हीं शिक्षकों का आवेदन स्वीकार होगा जिन्हें विशेष परिस्थिति में ट्रांसफर चाहिए.

Bihar Teacher Transfer-Posting News: बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील सिंह ने बुधवार (11 दिसंबर) को पत्रकारों से बातचीत में बड़ी जानकारी दी है. सुनील कुमार ने कहा है कि जल्द ही पूर्व की तरह उदारता के साथ जो शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग है वह की जाएगी. 

दरअसल जो नई ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति बिहार सरकार की ओर से शिक्षकों के लिए लाई गई थी उसे तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया था. इसके बाद मंत्री सुनील सिंह ने कहा था कि विशेष परिस्थिति में जिन भी शिक्षकों को ट्रांसफर-पोस्टिंग करवाना है उनके लिए विभाग का पोर्टल एक से 15 दिसंबर तक खुला रहेगा.

विशेष परिस्थिति में अभी होगा ट्रांसफर

बुधवार को जब पत्रकारों से मंत्री सुनील कुमार बात कर रहे थे तो उन्होंने कहा कि एक से 15 दिसंबर तक ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए पोर्टल उन शिक्षकों के लिए खुला है जिन्हें विशेष परिस्थिति में ट्रांसफर चाहिए. जो शिक्षक अकेले रह रहे हैं या फिर बच्चों के कारण दिक्कतें हो रही हैं, ऐसे शिक्षकों के लिए पोर्टल खुला हुआ है.

इन शिक्षकों का एक साथ कर दिया जाएगा ट्रांसफर

सुनील कुमार ने कहा कि पोर्टल पर अलग-अलग कैटेगरी का ऑप्शन है. ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर उस कैटेगरी में जो भी शिक्षक होंगे उनका ट्रांसफर किया जाएगा. इसके अलावा जब सभी चरणों की सक्षमता परीक्षा पूरी हो जाएगी तो नियोजित शिक्षक से राज्य कर्मी बने शिक्षक और पूर्व में जिन्हें राज्य कर्मी का दर्जा जिन्हें मिल गया है उन सभी शिक्षकों का ट्रांसफर-पोस्टिंग एक साथ कर दिया जाएगा.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विशेष परिस्थिति में शिक्षकों की पोस्टिंग की जा रही है. बता दें कि शिक्षा मंत्री ने बयान देकर साफ कर दिया है कि अभी बड़ी संख्या में शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं होने जा रहा है हालांकि आने वाले दिनों में ऐसा संभव है. शिक्षा मंत्री ने साफ कहा कि ट्रांसफर-पोस्टिंग की जो नीति रहेगी उसमें पारदर्शी रखी जाएगी. बता दें कि 15 दिसंबर तक ही पोर्टल खुला है. ऐसे में महज कुछ ही दिन बच गए हैं. जनवरी में शिक्षकों का ट्रांसफर भी हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- वंशीधर ब्रजवासी की जीत से उठा सियासी तूफान, 2025 से पहले NDA और महागठबंधन के लिए रेड अलर्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget