एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा मॉनसून सत्र: विपक्ष ने की SIR को वापस लेने की मांग, 2 बजे तक सदन स्थगित

Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session: विपक्ष के विधायक वेल में बैनर-पोस्टर लेकर पहुंच गए और हंगामा करने लगे. सदन में विपक्ष के विधायक नीतीश चुप्पी तोड़ो और मुर्दाबाद जैसे नारा लगाते नजर आए.

बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार (22 जुलाई, 2025) को कार्यवाही शुरू होते ही महागठबंधन के विधायकों का भारी हंगामा देखने को मिला. विपक्ष के विधायक वेल में बैनर-पोस्टर लेकर पहुंच गए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारा लगाने लगे. उनकी मांग थी कि वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान को वापस लिया जाए. विपक्ष के हंगामे को देखकर सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. 

'काला-काला काहे पहनकर आ गए हैं जी...'

विपक्ष के विधायक नीतीश चुप्पी तोड़ो और मुर्दाबाद जैसे नारा लगाते नजर आए. हालांकि इस दौरान नीतीश कुमार मुस्कुराते रहे. आरजेडी के कई विधायक काला कुर्ता पहनकर सदन पहुंचे थे. यह देखकर विधानसभा के स्पीकर नंद किशोर यादव ने कहा, "काला-काला काहे पहनकर आ गए हैं जी? बैठ जाइए… बैठ जाइए. काला कपड़ा में अच्छा नहीं लग रहे हैं आप लोग. जनता देख रही है कि आप लोग क्या व्यवहार कर रहे हैं."

विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी दल के सदस्य अपनी सीट पर खड़े हो गए. हंगामा करने लगे. विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने प्ले कार्ड छीनने के लिए कहा.

वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भी विपक्ष ने विधानसभा परिसर में जोरदार हंगामा किया. पहले विपक्ष के नेताओं ने मेन गेट जाम कर सत्ता पक्ष के विधायकों को अंदर जाने से रोक दिया. इसके बाद हथौड़े से मारकर दूसरे गेट को खोला गया. एसआईआर को वापस लेने के साथ-साथ विपक्ष के नेता बिहार के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं.

पांच दिनों का मॉनसून सूत्र काफी अहम

बता दें कि बिहार विधानसभा का यह मॉनसून सत्र शुक्रवार तक चलेगा. यह सत्र पांच दिनों का है लेकिन काफी अहम है. नीतीश सरकार इस मॉनसून सत्र में करीब 12 विधेयक ला सकती है. इनमें चार मूल जबकि आठ संशोधन विधेयक हैं.

यह भी पढ़ें- काला कुर्ता में RJD विधायकों का प्रदर्शन, लॉ एंड ऑर्डर… 'SIR' पर सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget