एक्सप्लोरर

काला कुर्ता में RJD विधायकों का प्रदर्शन, लॉ एंड ऑर्डर… 'SIR' पर सरकार को घेरा

Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session: आरजेडी के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि एसआईआर पर सदन में चर्चा के लिए कार्य स्थगन प्रस्ताव हम लोगों ने दिया है. चर्चा नहीं हुई तो सदन नहीं चलने देंगे.

बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र का आज (मंगलवार) दूसरा दिन है. मंगलवार को विधानसभा परिसर में काला कुर्ता में आरजेडी के विधायकों ने बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया. लॉ एंड ऑर्डर से लेकर वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान के विरोध में धरना दिया. इस दौरान केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

आरजेडी के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि एसआईआर पर सदन में चर्चा के लिए कार्य स्थगन प्रस्ताव हम लोगों ने दिया है. चर्चा नहीं हुई तो सदन नहीं चलने देंगे. धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा. दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यकों का मतदाता सूची से नाम काटा जा रहा है. चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है. 

'भगवान भरोसे लॉ एंड ऑर्डर'

अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि इस अभियान को तुरंत सरकार वापस ले. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव जीतने के लिए बीजेपी तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है. उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर भगवान भरोसे है. एक के बाद एक बड़ी घटनाएं हो रही हैं.

पहले दिन पेश हुआ अनुपूरक बजट

बता दें कि बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र बीते सोमवार से शुरू है. पहले दिन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जिनके पास वित्त विभाग भी है, ने चालू वित्त वर्ष के लिए लगभग 57,947 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया. इसके बाद, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी. मॉनसून सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधायी और वित्तीय कार्य किए जाएंगे.

अध्यक्ष ने सोमवार को कहा कि राज्य में चुनाव से पहले यह वर्तमान विधानसभा का अंतिम सत्र होगा, और उन्होंने सुचारू कार्यवाही के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों से सहयोग का आग्रह किया. सत्र 25 जुलाई को समाप्त होगा. पहले दिन भी इंडिया गठबंधन के सदस्य भाकपा (माले) लिबरेशन के सदस्यों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ प्रदर्शन किया.

Input By : पीटीआई भाषा से भी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
छोटू सिंह को हिरासत में लेने पर जन सुराज की प्रतिक्रिया, 'MLC चुनाव में...'
छोटू सिंह को हिरासत में लेने पर जन सुराज की प्रतिक्रिया, 'MLC चुनाव में...'

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget