एक्सप्लोरर

बिहार: LJP में चिराग पासवान के खिलाफ ही खुल गया मोर्चा, जानें- किसने की खिलाफत?

चिराग पासवान की झोपड़ी में अपनी हीं चिंगारी से आग लग गई है. पार्टी में बगावत का बिगुल फूंका है पार्टी के प्रदेश महासचिव केशव सिंह ने. जिन्होने अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा खोल ना सिर्फ इस्तीफे की मांग की है बल्कि जनवरी के तीसरे हफ्ते में पार्टी में बड़ी टूट का भी दावा किया है.

पटना : बिहार की राजनीति में इस वक्त की बड़ी खबर ये है कि बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान में नीतीश कुमार को जेल भेजने और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा करने वाले चिराग पासवान की झोपड़ी में अपनी हीं चिंगारी से आग लग गई है. पार्टी में बगावत का बिगुल फूंका है पार्टी के प्रदेश महासचिव केशव सिंह ने. जिन्होने अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा खोल ना सिर्फ इस्तीफे की मांग की है बल्कि जनवरी के तीसरे हफ्ते में पार्टी में बड़ी टूट का भी दावा किया है.

दो दिन पहले चिराग ने तमाम कमेटियों को किया था भंग

बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने दो दिन पहले हीं बिहार प्रदेश की तमाम जिला इकाई को भंग कर दिया था. चिराग पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर तमाम कमिटियों को भंग कर दिया था . बैठक में यह भी कहा गया कि दो महीने के अंदर सभी नई कमेटियों का गठन किया जाएगा.साथ हीं चिराग ने नेताओं से चुनाव में मिली हार का फीडबैक लिया. इस दौरान चिराग ने स्पष्ट कर दिया कि सभी कार्यकर्ताओं को अगले विधानसभा चुनाव की अभी से तैयारी करनी है.

चिराग पर राजद-कांग्रेस को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप

कमिटी भंग होते हीं एलजेपी के प्रदेश महासचिव केशव सिंह ने चिराग परआरोप लगाते हुए कहा कि चिराग पासवान संस्थापक रामविलास पासवान के बताये रास्ते से भटक गए हैं. वो लोजपा को प्रइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चला रहे हैं. वे अपने पीए की सलाह पर काम कर रहे हैं. जबकि सांसदों एवं अन्य नेताओं की कोई पूछ नहीं है सारे समर्पित कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं साथ हीं यह भी आरोप लगाया कि चिराग ने इस बार के विधान सभा चुनाव में एनडीए से अलग होकर राजद-कांग्रेस को फायदा पहुंचाया है. पार्टी नेताओं से इस विषय में कोई राय नहीं ली गई थी.चिराग और उनके पीए ने अकेले दम पर लिया था डिसिजन.

एलजेपी से अलग होकर रामविलास पासवान गुट बनाने का दावा

एलजेपी के महसाचिव ने अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट कर चिराग पासवान की पार्टी में टूट की भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि जनवरी के तीसरे सप्ताह में एलजेपी में बड़ी टूट होगी. चार सांसद सहित बिहार के लगभग 30 जिलाध्यक्ष,राष्ट्रीय कार्यकारणी एवं राज्य कार्यकारणी के लोग मिलकर बनायेगे राम विलास पासवान गुट. साथ हीं बिहार प्रदेश लोजपा के हजारों साथियों को तहे दिल से धन्यबाद जो नये दल के गठन एवं पूज्य राम विलास पासवान प्रति आस्था दिखाई है एवं फोन कर समर्थन देने का वचन दिया है.

मुंह खोला तो कुछ नेता जायेंगे बेउर जेल

एलजेपी नेता केशव ने अपने पोस्च में यह भी लिखा है कि मेरे पोस्ट करने के बाद कुछ लोग मुझे पार्टी से निकलना चाहते है,वे सब बधाई के योग्य है. लेकिन मेरे मुँह खोलते कुछ का नया आशियाना होगा बेउर जेल.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget