एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'पिछली बार हमलोग बंटे हुए थे...', 2025 के विधानसभा चुनाव पर क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?

Upendra Kushwaha: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष की तरफ से कई तरह की साजिश और दुषप्रचार किया जा रहा है. उनके इस साजिश का प्रभाव विधानसभा चुनाव में नहीं होगा.

Upendra Kushwaha Claims NDA Victory In 2025: कैमूर जिले के भभुआ शहर के एक निजी होटल में (26 अक्टूबर) राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के संरक्षक और सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस वार्ता की, जहां उन्होंने कहा कि पिछली बार के विधानसभा चुनाव और लोकसभा के चुनाव का परिणाम आने के बाद महागठबंधन भ्रम में है कि इस बार भी वह जीत हासिल कर लेगा. पिछली बार चुनाव में हम लोग बंटे हुए थे, जिसका फायदा महागठबंधन के लोगों को मिला.

इस बार हम लोग पहले से एकजुट हैं- उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस बार हम लोग पहले से एकजुट हैं. इस बार उनकी गलतफहमी दूर हो जाएगी. उन लोगों ने अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित कर दिया, जिसका नतीजा रहा कि शाहाबाद और मगध क्षेत्र में हम लोगों को शिकायत मिली. दोबारा ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार करेंगे.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष की तरफ से कई तरह की साजिश और दुष प्रचार किया जा रहा है. उनके इस साजिश का प्रभाव आगे विधानसभा चुनाव में ना हो, उसके लिए आगे का माहौल बना कर लोगों का फीडबैक लिया जा रहा है. बिहार में फिर एनडीए की सरकार बने इसकी आवश्यकता है. विपक्ष के लोग गलतफहमी पाल लिए हैं. पिछली बार विधानसभा और लोकसभा का जो चुनाव परिणाम आया जिसमें थोड़ी सफलता उनको मिल गया जिससे उनको लगता है अगले विधानसभा चुनाव में हम सत्ता पर काबिज हो जाएंगे.

पिछले विधानसभा के चुनाव में जिस स्वरुप में एनडीए था आज उससे अलग है. उस समय लोक जनशक्ति पार्टी और हमारी पार्टी एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़े थे. अब सभी लोग एक साथ हैं. हम बंटे हुए थे, जिसकी सफलता उनको मिली. इस बार पहले से ही हम सभी एकजुट हैं. 

प्रशांत किशोर के सवाल पर क्या बोले कुशवाहा?

प्रशांत किशोर के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि अभी प्रतीक्षा की घड़ी है. चुनाव परिणाम आने पर वह समझ जाएंगे कि उनकी क्या स्थिति रहती है. शराबबंदी से हो रही मौत पर उन्होंने कहा कि जहां शराबबंदी नहीं है, वहां भी शराब पीने से मौत हो रही है. लोग शराब न पिए जहरीली शराब हो या कोई शराब हो पीने से वह नुकसान ही करती है. वहीं लालू यादव को भारत रत्न देने के सवाल पर हाथ जोड़कर चुप हो गए.

ये भी पढ़ें: Bihar News: 'आपका व्यवहार ब्रिटिश साम्राज्य की तरह...', वैशाली के DM पर गाली गलौज करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget