एक्सप्लोरर

Bihar Unlock-5: बिहार में आज से अनलॉक-5 समाप्त, घटते कोरोना संक्रमण को देख सरकार फिर दे सकती ये छूट

बिहार में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं ऐसे में हो सके तो सरकार की ओर से मंदिरों को भी खोले जाने की अनुमति मिल जाए. वहीं, पार्क खोलने के समय को भी बढ़ाया जा सकता है.

पटनाः बिहार में सात अगस्त से 25 अगस्त तक अनलॉक-5 (Unlock-5) लागू किया गया था. इसके तहत राज्य में कुछ प्रतिबंधों के साथ शॉपिंग मॉल और सिनेमा हॉल को खोलने की इजाजत दी गई थी. अब ऐसे में बुधवार से अनलॉक-5 की समाप्ति के बाद सरकार फिर छूट बढ़ा सकती है. क्योंकि बिहार में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं ऐसे में हो सके तो सरकार की ओर से मंदिरों को भी खोले जाने की अनुमति मिल जाए. वहीं, पार्क खोलने के समय को भी बढ़ाया जा सकता है. एक-दो दिनों में औपचारिक घोषणा की जा सकती है.

इसके पूर्व सोमवार को राज्य में कोरोना की स्थिति और अनलॉक को लेकर मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इसमें कई जिलों के डीएम से भी रियायत बढ़ाने आदि पर विचार-विमर्श किया गया. गौरतलब हो कि अनलॉक-5 में नौवीं और इससे ऊपर के स्कूल 7 अगस्त से जबकि पहली से आठवीं के स्कूलों को 16 अगस्त से खोलने की अनुमति दी गई थी. हालांकि स्कूलों में छात्रों की संख्या 50 फीसद ही रखनी थी. 10वीं क्लास के ऊपर के कोचिंग संस्थानों को भी नियम और शर्तों के साथ खोले जाने की अनुमति मिली थी.

अनलॉक-5 में लोगों को दी गई थी ये छूट

  • सिनेमा हॉल शाम के सात बजे तक 50 फीसद क्षमता के साथ.
  • शॉपिंग मॉल शाम के सात बजे तक, एक दिन के अंतराल पर.
  • सार्वजनिक परिवहन में पूरी क्षमता के साथ यात्री बैठ सकते हैं.

बिहार में कोरोना के एक्टिव केस 101, कम हुए मामले

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार में कोरोना के एक्टिव केस सिर्फ 101 हैं. हर दिन नए मरीजों के साथ एक्टिव केस की संख्या भी कम हो रही है. मंगलवार को बिहार के छह जिलों से नौ नए मामले सामने आए. वहीं, 19 लोग स्वस्थ भी हुए हैं जबकि 1,36,284 लोगों की जांच की गई है. बिहार में रिकवरी रेट 98.63 ही है.

यह भी पढ़ें- 

Exclusive: मंत्री सम्राट चौधरी को कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर नसबंदी की आई याद, जानें क्या है पूरा मामला

बड़ा हादसा: तालाब में डूबने से सगी बहनों समेत पांच बच्चियों की मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget