एक्सप्लोरर

कार्यक्रम के बीच पत्रकारों से हाथ जोड़कर 'गुहार' लगाने लगे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, जानें क्या है पूरा मामला

नित्यानंद राय ने पत्रकारों से गुहार लगाते हुए कहा, " रिकॉर्ड मत करना भाई. हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं, ये सब मत चलाना. हमने अभी भाषण शुरू नहीं किया था. पुराने लोगों की कहानी बता रहे थे."

पटना: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देश भर में बीजेपी कार्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 'थैला' का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम के तहत गरीबों को थैले में भरकर पांच किलो अनाज दिया गया. बिहार की राजधानी पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए. 

नेताओं की भरे मंच से खिंचाई की

सभी ने कार्यक्रम को संबोधित किया. हालांकि, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने अपने संबोधन के समय जो बातें कहीं वो सुनकर बाकी नेता जहां असहज दिखे. वहीं, केंद्रीय मंत्री ने वहां मौजूद पत्रकारों से उन बातों को ना छापने और दिखाने की गुहार लगाने लगे. दरअसल, नित्यानंद ने एक-एक कर अपने साथी नेताओं की भरे मंच से खिंचाई की. 

उन्होंने पार्टी नेता शिव नारायण महतो का जिक्र करते हुए कहा, शिव नारायण जी महाकंजूस थे. बीजेपी में आने के बाद थोड़ा सुधार हुआ है. जब भोजन परोसा जाता था तो हम नहीं चाहते थे कि वो रहे क्योंकि वो पहले बासी रोटी चलवाते थे. उसमें भी कंजूसी करके चलवाते थे. दाल खट्टा हो जाता था तो उसमें टमाटर डलवा के चलवा देते थे."

रेणू देवी की आचार की तारीफ की

फिर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी की चर्चा करते हुए कहा, " रेणु जी अचार बहुत स्वादिष्ट बनाती हैं. हम जब भी इनके घर जाते थे. तो अचार खाते थे. फिर वो हमें डब्बे में एक-एक किलो अचार पैक कर दे देती थीं." कंजूस बताकर उन्होंने विधायक संजीव चौरसिया की भी खिंचाई की. केंद्रीय मंत्री ने कहा, " इनके घर हमलोग बहुत खाना खाए हैं, लेकिन इन्होंने ने नहीं खिलाया. यह तो चाचा (गंगा प्रसाद चौरसिया) के समय में हुआ. संजीव जी तो का बस चले तो यह हमलोगों के लिए दरवाजा ही बंद दें."

इसी दौरान उन्होंने स्वार्थी बताकर वरिष्ठ नेता और विधायक अरुण कुमार सिन्हा को असहज कर दिया. उन्होंने कहा, " राजनीति में बहुत बड़े-बड़े स्वार्थी हैं, भाई इनसे ज्यादा नहीं देखा. अपनों को भी कभी-कभी नहीं पहचानते हैं." ये सब कहते-कहते उनकी नजर पत्रकारों पर पड़ी जो कार्यक्रम में पहुंचे थे. पत्रकारों को देख कर नित्यानंद चौंक गए. 

'रिकॉर्ड मत करना भाई'

उन्होंने पत्रकारों से गुहार लगाते हुए कहा, " रिकॉर्ड मत करना भाई. हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं, ये सब मत चलाना. हमने अभी भाषण शुरू नहीं किया था. पुराने लोगों की कहानी बता रहे थे. ये बाहर मत दिखाना." हालांकि, इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी से जुड़ी कहानी भी साझा की. 

उन्होंने बताया, " अटल जी बिहार के दौरे पर आए थे. मैं तैयारियों में व्यस्त था. युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष था. काफी लोग मिलने के लिए खड़े थे. इसी बीच एक बूढ़ी महिला हाथ में टिफिन लिए उनकी ओर बढ़ने का प्रयास कर रही थी. जिसे मैंने रोक दिया. अटल जी ने देखा तो कहा कि टिफ़िन लेकर आओ. मैं टिफिन लेकर बढ़ा. टिफ़िन में खीर था. एकदम गरीब परिवार से आई महिला खीर लेकर आई थी. उस खीर को अटल जी ने खाया. अटल जी की इच्छा थी कि हर घर अनाज हो. अन्नपूर्णा माता को माताओं तक पहुंचाया जाए. इस योजना को लेकर प्रधानमंत्री आगे बढ़ रहे हैं."

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: RCP सिंह के स्वागत समारोह में शामिल नहीं होंगे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- बुलाया ही नहीं तो कैसे जाऊं?

तेजस्वी यादव के क्षेत्र पहुंचे चिराग पासवान, बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget