एक्सप्लोरर

Bihar News: 'हम चूहा खाने वाले लोग हैं, तेज प्रताप के घर है तो भिजवा दें', लालू के बाद अब उनके बेटे से भिड़े जीतन राम मांझी

Jitan Ram Manjhi: तेज प्रताप के चूहे वाले एक बयान को जीतन राम मांझी ने राजनीतिक व्यंग्य माना और उसके जवाब में कहा कि अगर और चूहे हैं तो भिजवा दीजिए हम खा जाएंगे.

Jitan Ram Manjhi On Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में अब चूहों पर भी बयानबाजी हो रही है. पिछले दिनों लालू और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बीच जुबानी जंग छिड़ी थी. उसके बाद उनके बेटे तेज प्रताप ने चूहों की बात कर दी. बीते दिनों तेज प्रताप ने कहा था कि मांझी के बेटे के घर के चूहे मेरे घर में आकर पेड़ पौधे को नष्ट कर देता है. इस पर जीतन राम मांझी ने शुक्रवार (11 अक्टूबर) को तीखा जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर उनके घर में और चूहे हैं तो उन्हें भेज दें, हम चूहे खाने वाले हैं. हमारे घर में चूहे नहीं रहते क्योंकि हम उन्हें पकड़ कर खा जाते हैं. 

क्या बोले थे तेज प्रताप यादव?

दरअसल पॉडकास्ट पर एक इंटरव्यू के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा था कि उनके घर के बगल में जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी का घर है. वहां से बहुत सारे चूहे आते हैं. तेज प्रताप यादव ने कहा कि ये चूहे उनकी सब्जियां खा जाते हैं. तेजप्रताप ने ये भी कहा था कि वह अपने कैंपस के चूहों को नहीं पकड़वाते हैं. उन्हें चूहों को पकड़वाना चाहिए. तेज प्रताप के इस बयान को जीतन राम मांझी ने राजनीतिक व्यंग्य माना और उसी के जवाब में कहा कि अगर और चूहे हैं तो भिजवा दीजिए हम खा जाएंगे.  इससे पहले लालू यादव से भी जीतन राम मांझी की जुबानी जंग छिड़ी हुई थी. दोनों एक दूसरे की जाति को लेकर सवाल उठा रहे थे.

पहले लालू और अब बेटे से जुबानी जंग 

बता दें कि कुछ दिन पहले मांझी ने लालू यादव को लेकर एक्स पर लिखा था कि अगर हिम्मत है तो वह यह कहें कि वह गड़ेरी हैं. जिसके जवाब में आरजेडी सुप्रीमो ने पलटवार करते हुए पूछा था कि क्या वह मुसहर हैं? लालू के इस बयान पर मांझी ने प्रतिक्रिया देते हुए अपने पूरे खानदान की बात निकाल दी. उन्होंने जवाब देते हुए लालू यादव को एक्स पर लिखा,"लालू जी हम मुसहर-भुइयां हैं, हमारे पिता मुसहर-भुइयां थे, हमारे दादा मुसहर-भुइयां थे, हमारा पूरा परिवार मुसहर-भुइयां है और हम गर्व से कहते हैं कि हम मुसहर, भुइयां हैं". अब मांझी ने लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के बयान को लेकर कटाक्ष किया है. 

ये भी पढ़ेंः 'उनके पिता को तानाशाह पार्टी ने...', BJP से गठबंधन तोड़ने की सलाह पर बोले केसी त्यागी- पहले अखिलेश कांग्रेस को छोड़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, बताया कारण
Live: बांकीपुर से BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, बताया कारण
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget