एक्सप्लोरर

Bihar News: पटना के अटल पथ पर हादसे में युवक की मौत, डिवाइडर से टकराई बाइक

Patna Accident: तेज रफ्तार में आती हुई बाइक रेलिंग से टकरा गई, जिससे ये हादसा हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी है.  

Youth Accident In Patna: पटना के अटल पथ एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है, जहां रविवार (08 सितंबर) को अटल पथ पर रेसिंग कर रहे एक युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि तेज रफ्तार में आती हुई बाइक रेलिंग से टकरा गई, जिससे ये हादसा हुआ. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी है.  

शिवपुरी मोहल्ला के पास हुई घटना 

घटना अटल पथ पर शिवपुरी मोहल्ला के साईं शिवम पब्लिक स्कूल के पास की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और यातायात बाधित हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. जहां उसका इलाज चल रहा है. मृत युवक की पहचान रोहतास जिला के रहने वाले अमित सिंह के रूप में हुई है. उसके परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है. 

खतरनाक जोन बना गया है 'अटल पथ' 

बता दें कि पटना शहर में आर ब्लॉक से दीघा के बीच लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई अत्याधुनिक सड़क 'अटल पथ' पटना का सबसे खतरनाक जोन बन गई है. आए दिन यहां सड़क हादसे हो रहे हैं. करोड़ों की लागत से आर ब्लॉक से दीघा के बीच इस सड़क पर चार जगहों पर फुट ओवर ब्रिज भी बनाए गए हैं, लेकिन लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ रील बनाने के लिए करते हैं. जबकि युवा और बुजुर्ग सड़क पार करने के लिए फुट ओवर ब्रिज की जगह रेलिंग का इस्तेमाल करते हैं, जो हादसों को न्योता दे रहा है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: अररिया में मूसलाधार बारिश के बीच बिजली गिरने से तीन की मौत, छह मवेशी भी मरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget