एक्सप्लोरर

Bihar News: अररिया में मूसलाधार बारिश के बीच बिजली गिरने से तीन की मौत, छह मवेशी भी मरे

Lightning In Araria: रानीगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. सभी मृतक ठेकपुरा गांव के वार्ड संख्या 16 के निवासी हैं.

People Died Due To Lightning: बिहार के अररिया के रानीगंज प्रखंड के ठेकपुरा गांव के बहियार नहर के पास रविवार (08 सितंबर) को बिजली चमक के साथ ठनका गिरने से तीन व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई. जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. आधा दर्जन बकरियों की भी मौत हो गई. वहीं घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल रानीगंज में भर्ती कराया गया है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

सूचना मिलने पर रानीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई. सभी मृतक ठेकपुरा गांव के वार्ड संख्या 16 के निवासी हैं. मृतकों में विजेंद्र राय 30 साल, सुशीला देवी 28 साल और उसकी बेटी खूशबू कुमारी 16 साल शामिल हैं. जबकि घायलों में पूनम कुमारी, मंजूला देवी, ओम कुमार राय शामिल हैं. 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिन में करीब ढाई बजे मूसलाधार बारिश हो रही थी. कुछ पुरूष और महिला बहियार में घास काट रहे थे और बकरी चरा रहे थे. तभी जोरदार आवाज के साथ बिजली चमकर गिरी और सभी उसकी चपेट में आ गए. जिससे घटनास्थल पर ही मां बेटी सुशीला देवी, खुशबू कुमारी और इसी गांव के विजेंद्र राय की मौत हो गई. लोगों ने बताया कि बिजली की चमक इतनी तेज थी कि आस-पास के लोग के आंखें चौंधया गई थी.

आधा दर्जन बकरी की झुलसने से मौत

घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को रेफरल अस्पताल रानीगंज भेजा गया. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक बकरी की भी झुलसने से मौत हो गई है. रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया चल रही है. बता दें कि बरसात के दिनों में खराब मौसम के कारण बिजली गिर रही है और लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं. हालांकि प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को बारिश में घर से बाहर ना निकलने की सलाह लगातार दी है और अलर्ट रहने को कहा है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को बताया जंगलराज का युवराज, कहा- आरजेडी मतलब समाज में उन्माद...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget